ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला

Bihar Politics: मंत्री संतोष सुमन ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि विपक्ष देश और बिहार की प्रगति से परेशान होकर भ्रम फैला रहा है और नकारात्मक राजनीति कर रहा है।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि तेजस्वी यादव द्वारा बिहार को लेकर दिए जा रहे बयान और राहुल गाँधी का विदेश में जाकर भारत के खिलाफ टिप्पणी करना, दोनों ही एक जैसे नकारात्मक और गैर-जिम्मेदाराना राजनीतिक सोच का परिणाम है।


उन्होंने कहा कि देश आज विकास की नई गाथा लिख रहा है। वैश्विक मंच पर भारत की साख मजबूत हुई है, आधारभूत संरचना का तेजी से विस्तार हो रहा है और आमजन के जीवन स्तर में सुधार आया है। वहीं बिहार भी शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर नई पहचान बना रहा है।


डॉ. सुमन ने आरोप लगाया कि इन दोनों नेताओं की लगातार राजनीतिक असफलताओं ने उन्हें व्यथित और कुंठित कर दिया है, जिसके कारण वे अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए देश और बिहार की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह राजनीति न तो जनहित में है और न ही लोकतंत्र की गरिमा के अनुरूप।


उन्होंने आगे कहा कि जब जनता बार-बार अवसर देने के बावजूद किसी नेतृत्व को नकार देती है, तो आत्ममंथन करने के बजाय इस तरह की नकारात्मक बयानबाजी करना उनकी सोच और मानसिकता को दर्शाता है। डॉ. सुमन ने विश्वास जताया कि बिहार और देश की जागरूक जनता ऐसे भ्रामक और निराशावादी राजनीति को पूरी तरह समझती है और समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से इसका करारा जवाब देगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता