ब्रेकिंग
पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत

आखिर चाहते क्या हैं, न्यायपालिका का सम्मान या अपनी राजनीतिक मर्जी के मुताबिक फैसले? संतोष सुमन का राहुल गांधी से सवाल

Bihar Politics: हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने विपक्ष पर एक बार फिर से जोरदार हमला बोला है।

Bihar Politics
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री और हम (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग से जुड़ी पोस्टों पर कांग्रेस का रुख स्पष्ट करने और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की अपील की।



संतोष सुमन ने एक्स पर लिखा, “राहुल गांधी जी, देश यह जानना चाहता है कि मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग करने वाली पोस्टों पर आपकी और कांग्रेस की सोच क्या है? क्या यही गांधी-नेहरू की विचारधारा है या फिर यह वामपंथी सोच का प्रभाव है, जिसमें अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए संवैधानिक संस्थाओं को भी निशाना बनाया जाता है? आखिर आप देश की न्यायपालिका को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं? जब भी कोई संवैधानिक संस्था आपकी राजनीतिक सोच से मेल नहीं खाती, तो उसे कटघरे में खड़ा करने की राजनीति क्यों शुरू हो जाती है?



राहुल गांधी जी, अब बहुत हो चुका! अपनी राजनीति की दिशा सुधारिए और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा से खिलवाड़ करना बंद कीजिए। देश का संविधान किसी परिवार की जागीर नहीं है और न ही न्यायपालिका किसी राजनीतिक दल के इशारे पर चलेगी। 



लोकतंत्र में सवाल पूछने का अधिकार है, लेकिन संस्थाओं पर दबाव बनाने की कोशिश स्वीकार्य नहीं हो सकती। याद रखिए, जनता सब देख रही है। यदि आपने अपनी कार्यशैली नहीं बदली, तो इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। देश संविधान से चलेगा, किसी परिवार की जिद और राजनीतिक अहंकार से नहीं!”

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता