ब्रेकिंग
बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦Bihar News : ‘POCSO का उल्लंघन कहां हुआ?’ बिहार सरकार के मंत्री का बेतुका बयान, लड़कियों से छेड़खानी पर बोले- ‘वीडियो के पीछे मत जाइए’....✦लड़कियों को फंसाती पत्नी, पति लाता था ग्राहक... मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का खुलासा, 7 गिरफ्तार✦Bihar Flood Alert : बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! कोसी नदी के रौद्र रूप से मचा हड़कंप,बराज से छूटेगा 6 लाख क्यूसेक पानी; 48 घंटे अहम✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦Bihar News : ‘POCSO का उल्लंघन कहां हुआ?’ बिहार सरकार के मंत्री का बेतुका बयान, लड़कियों से छेड़खानी पर बोले- ‘वीडियो के पीछे मत जाइए’....✦लड़कियों को फंसाती पत्नी, पति लाता था ग्राहक... मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का खुलासा, 7 गिरफ्तार✦Bihar Flood Alert : बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! कोसी नदी के रौद्र रूप से मचा हड़कंप,बराज से छूटेगा 6 लाख क्यूसेक पानी; 48 घंटे अहम

राजनाथ सिंह को राजपूत होने की सजा भुगतनी पड़ी, JDU प्रवक्ता संजय सिंह ने BJP नेतृत्व को निशाने पर लिया

ARA : जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह के लिए हमदर्दी दिखाते हुए बीजेपी नेतृत्व पर सवाल खड़ा किया है। महाराणा प्रताप स्मृत

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

ARA : जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह के लिए हमदर्दी दिखाते हुए बीजेपी नेतृत्व पर सवाल खड़ा किया है। महाराणा प्रताप स्मृति समारोह के आयोजन को लेकर बिहार भर में राजपूतों को गोलबंद करने में जुटे संजय सिंह ने कहा है कि वरिष्ठ बीजेपी नेता राजनाथ सिंह को राजपूत होने की सजा भुगतनी पड़ी है। संजय सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद राजनाथ सिंह बीजेपी में दूसरे नंबर पर आने वाले कद्दावर नेता थे लेकिन राजपूत होने के कारण उनके साथ भेदभाव किया गया। जेडीयू प्रवक्ता ने कहा है कि अब देशभर के राजपूतों को एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाने का वक्त आ चुका है।

भोजपुर जिले में आज संजय सिंह अपने अन्य साथी नेताओं के साथ महाराणा प्रताप स्मृति समारोह को सफल बनाने के लिए समीक्षा बैठक और जनसंपर्क के लिए पहुंचे। नगर प्रचारिणी हॉल में संजय सिंह ने समीक्षा बैठक को संबोधित किया इस बैठक को संबोधित करने के दौरान जदयू प्रवक्ता ने राजनाथ सिंह एक और उन्हें किनारे लगाए जाने की चर्चा की। 

आपको बता दें कि आगामी 20 जनवरी 2020 को राष्ट्र रत्न महाराणा प्रताप की पूण्य तिथि पटना के मिलर उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित है, जिसके मुख्य अतिथि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संजय सिंह 8 ने नवम्बर को चम्पारण की धरती मोतिहारी से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की थी वह अब तक 27 जिलों में समीक्षा बैठक कर चुके हैं। संजय सिंह के साथ के साथ युवा जदयू के प्रवक्ता ओमप्रकाश सेतु समेत कई नेता मौजूद रहे. 


टैग्स