ब्रेकिंग
बिहार में 1720 करोड़ की लागत से बनेगी फोरलेन सड़क, इन जिलों को मिलेगा सीधा फायदा... झारखंड का सफर होगा आसान✦सिपाही भर्ती में 9 लाख रुपये की सेटिंग का खुलासा, ब्लूटूथ से नकल कराने वाला आरोपी गिरफ्तार✦कभी 35 रुपये महीने में रंगते थे फिल्मी पोस्टर, फिर ऐसे बने बॉलीवुड के दिग्गज... जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं नाना पाटेकर✦Bihar News : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी को RJD नेताओं ने घेरा, राज्यपाल से मिलकर लौटे रहे थे तेजस्वी तभी .... ✦ Bihar Teacher Transfer 2026 : शिक्षकों के ट्रांसफऱ को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा आदेश, निर्वाचन विभाग ने शिक्षा विभाग के सचिव को भेजा पत्र, जानें....✦बिहार में 1720 करोड़ की लागत से बनेगी फोरलेन सड़क, इन जिलों को मिलेगा सीधा फायदा... झारखंड का सफर होगा आसान✦सिपाही भर्ती में 9 लाख रुपये की सेटिंग का खुलासा, ब्लूटूथ से नकल कराने वाला आरोपी गिरफ्तार✦कभी 35 रुपये महीने में रंगते थे फिल्मी पोस्टर, फिर ऐसे बने बॉलीवुड के दिग्गज... जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं नाना पाटेकर✦Bihar News : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी को RJD नेताओं ने घेरा, राज्यपाल से मिलकर लौटे रहे थे तेजस्वी तभी .... ✦ Bihar Teacher Transfer 2026 : शिक्षकों के ट्रांसफऱ को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा आदेश, निर्वाचन विभाग ने शिक्षा विभाग के सचिव को भेजा पत्र, जानें....

सांसदों के निलंबन के खिलाफ आज महागठबंधन का विरोध-प्रदर्शन, दिल्ली के जंतर मंतर पर भी INDIA के सांसद देंगे धरना

PATNA : राजधानी पटना में आज महागठबंधन में शामिल सभी राजनीतिक पार्टी के तरफ से विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की अध्यक्षता में आज सांसदों के निलंबन क

 सांसदों के निलंबन के खिलाफ आज महागठबंधन का विरोध-प्रदर्शन, दिल्ली के जंतर मंतर पर भी INDIA के सांसद देंगे धरना
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में आज महागठबंधन में शामिल सभी राजनीतिक पार्टी के तरफ से विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की अध्यक्षता में आज सांसदों के निलंबन को लेकर रोष प्रकट किया और इसे अलोकतांत्रिक कदम बताया। इसके बाद अब इसको लेकर 22 दिसंबर को विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया जाएगा। जिसमें राजद, जेडीयू और लेफ्ट के तमाम नेता शामिल होंगे। 


दरअसल, बीते शाम महागठबंधन की बैठक में यह फैसला लिया गया कि सभी दल मिलकर प्रत्येक जिले में सांसदों के निलंबन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। 22 दिसंबर की तिथि निर्धारित की गयी है। इस दिन महागठबंधन में शामिल तमाम दल संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन करेंगे। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने इसकी जानकारी दी। सांसदों पर हुई कार्रवाई को महागठबंधन के नेताओं ने लोकतंत्र की हत्या करार दिया।


मालूम हो कि दिल्ली में आयोजित इंडिया गठबंधन की बैठक में ही यह फैसला लिया गया था कि देश के सभी राज्यों में सांसदों के अकारण निलबंन के खिलाफ रोषपूर्ण प्रदर्शन किया जायेगा। इसी कड़ी में बिहार में भी इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल मिलकर 22 दिसंबर यानि कल सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद अब बिहार में भी इसका असर देखने को मिलेगा। 


उधर, 22 दिसंबर को दोपहर 3 बजे जंतर मंतर पर विपक्ष का कार्यक्रम होगा। इसमें इंडिया ब्लॉक के सभी सांसद मौजूद रहेंगे। इसमें निलंबन की कार्रवाई का विरोध किया जाएगा। इसमें  इंडिया ब्लॉक के फ्लोर लीडर्स भी मौजूद रहेंगे। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल होंगे। इसके अलावा माकपा महासचिव सीताराम येचुरी, डी राजा जैसे इंडिया ब्लॉक के नेता जो दिल्ली में मौजूद रहेंगे, वो भी शामिल रहेंगे।