ब्रेकिंग
Bihar News: मंत्री और कार्यकर्ता में भिड़ंत...माइक की छीना झपटी, दोनों के बीच जबरदस्त टकरावBihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरBihar News: मंत्री और कार्यकर्ता में भिड़ंत...माइक की छीना झपटी, दोनों के बीच जबरदस्त टकरावBihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहर

CM सम्राट चौधरी का आज जनता दरबार, सुनेंगे आम लोगों की फरियाद

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज जनता दरबार के जरिए लोगों की समस्याएं सुनने वाले हैं। कैबिनेट बैठक के बाद वे सीधे जनता से जुड़कर उनकी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश देंगे। यह पहल पहले शुरू हुई परंपरा...

CM सम्राट चौधरी का आज जनता दरबार, सुनेंगे आम लोगों की फरियाद
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इन दिनों पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। बुधवार को अहम कैबिनेट बैठक करने के बाद आज गुरुवार को वे एक बार फिर जनता के बीच सीधे संवाद स्थापित करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित होने वाले इस जनता दरबार में राज्य के कोने-कोने से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं।


बताया जा रहा है कि इस जनता दरबार में मुख्यमंत्री खुद लोगों की शिकायतें सुनेंगे और मौके पर मौजूद अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश देंगे। सम्राट चौधरी का यह दूसरा जनता दरबार है। इससे पहले मुख्यमंत्री बनने के महज दो दिन बाद ही उन्होंने पहला जनता दरबार लगाकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी थीं।


इस पहल के जरिए सरकार आम लोगों तक सीधे पहुंचने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने की कोशिश कर रही है। दरअसल, जनता दरबार की परंपरा बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समय शुरू हुई थी, जिसे अब सम्राट चौधरी आगे बढ़ा रहे हैं।


पहले जनता दरबार में भी बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पटना पहुंचे थे। विभिन्न जिलों से आए लोगों ने अपनी शिकायतें सीधे मुख्यमंत्री के सामने रखीं, जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।


इससे पहले बुधवार को हुई पहली कैबिनेट बैठक में भी सरकार ने तेजी दिखाई। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कुल 22 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें राजधानी पटना समेत 11 प्रमुख शहरों के आसपास सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने की योजना प्रमुख है।


सरकार की इस योजना के तहत शहरों के आसपास चिन्हित क्षेत्रों में जमीन की खरीद-बिक्री, हस्तांतरण और निर्माण गतिविधियों पर अस्थायी रोक लगाई जाएगी, ताकि योजनाबद्ध तरीके से विकास किया जा सके। बताया जा रहा है कि यह रोक वर्ष 2027 तक लागू रह सकती है।