ब्रेकिंग
वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च

सम्राट चौधरी ने सदन में नीतीश से पूछा सवाल-आपसे ज्यादा कोई पार्टी बदला है क्या, कब कहां चले जाइयेगा ये किसको पता है?

PATNA: बिहार विधान परिषद में आज राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी के बीच दल-बदल को लेकर बहस हो गयी। नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को

सम्राट चौधरी ने सदन में नीतीश से पूछा सवाल-आपसे ज्यादा कोई पार्टी बदला है क्या, कब कहां चले जाइयेगा ये किसको पता है?
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार विधान परिषद में आज राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी के बीच दल-बदल को लेकर बहस हो गयी। नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को बताया कि वे पहले कहां थे। उनका जवाब देने उठे सम्राट चौधरी ने पूछ लिया। आपसे ज्यादा कोई पार्टी बदला है क्या, आप कब कहां चले जाइयेगा ये किस को पता है?  बेजवाब में नीतीश ने मुद्दा बदलने में बेहतरी समझी।


किसने कितनी पार्टी बदली?

दरअसल विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा हो रही थी। नीतीश कुमार अपनी सरकार की उपलब्धियां गिना रहे थे। उनके भाषण के बीच उठे सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार सही काम नहीं कर रही है। उसके बाद नीतीश ने सम्राट चौधरी से कहा-आपके लिए तो बोलना जरूरी है न। आप पहले आरजेडी में थे। उसके बाद जेडीयू में गये औऱ अब हो गये बीजेपी के तो आपको तो बोलना ही पड़ेगा न।


नीतीश के इस आरोप के बाद सम्राट चौधरी ने उन्हें जवाब देना शुरू किया-आप बताइये आप कहां थे. आपसे ज्यादा कोई पार्टी बदला है? आप कब कहां चले जाइयेगा किसी को पता है क्या? सम्राट चौधरी ने नीतीश पर कई तीखे सवाल दागे. लाजवाब हुए नीतीश बोले-बैठिये न, बैठिये न. अरे ऐसे ही मजाक कर रहे थे. छोड़िये न..नीतीश औऱ सम्राट चौधरी के बीच बहस के बाद भाजपा के विधान पार्षदों ने सीएम के भाषण का बहिष्कार कर दिया. भाजपा के विधान पार्षद सदन से वाकआउट कर गये. 


सम्राट चौधरी ने सदन में नीतीश से पूछा सवाल-आपसे ज्यादा कोई पार्टी बदला है क्या, कब कहां चले जाइयेगा ये किसको पता है?

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता