ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम

Bihar Politics: 243 सीटों को बेचने की तैयारी कैसी है? आरजेडी की बैठक से पहले सम्राट चौधरी का लालू से तीखा सवाल

Bihar Politics: पटना के होटल मौर्या में राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आरजेडी चीफ लालू प्रसाद से पूछा है कि 243 सीट बेंचने की तैयारी कैसी चल रही है?

Bihar Politics
आरजेडी की बैठक को लेकर सियासत
© social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: पटना के होल मौर्या में राष्ट्रीय जनता दल के चीफ लालू प्रसाद ने शनिवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। इस बैठक में बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय की जाएगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुमंत्र देंगे। इसी बीच बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आरजेडी की बैठक को लेकर तीखा हमला बोला है।


दरअसल, इस साल के अंत में बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। पार्टी और संगठन में नई जान फूंकने के लिए आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। बैठक में पार्टी के बड़े नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया है। बैठक से ठीक पहले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आरजेडी चीफ लालू प्रसाद पर गंभीर आरोप लगा दिया है।


सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, “लालू जी 2025 के आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के 243 सीटों को बेचने की तैयारी कैसी है? टिकट खरीदने वाले कितने खरीदार आपने खड़े कर लिए? ये भी तो बिहार की जनता को बता दीजिए... लालू जी आप जेल से बाहर स्वास्थ लाभ के लिए आएं, बेहतर होता स्वस्थ रहने पर ध्यान देते”।


बता दें कि सम्राट चौधरी ने सीधे तौर पर आरोप लगा दिया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में लालू प्रसाद पार्टी का टिकट बेचने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि लालू ने अपनी बीमारी का हवाला देकर कोर्ट से बेल लिया था और खुद को राजनीतिक कार्यक्रमों से अगल रखने की बात कोर्ट के सामने कही थी लेकिन वह खुलकर सियासत कर रहे हैं लेकिन बेहतर होता कि वह अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देते।   

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता