ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Bihar Politics: सीएम नीतीश से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, नए मंत्रियों के बीच आज हो सकता है विभागों का बंटवारा

Bihar Politics: नए मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारा को लेकर सीएम आवास के बाहर हलचल तेज हो गई है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए सीएम आवास पहुंचे हैं।

Bihar Politics
सीएम आवास के बाहर हलचल तेज
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: नीतीश कैबिनेट में बीजेपी कोटे के सात मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद अब उनके बीच विभागों के बंटवारे की कवायद तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि आज नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया जाएगा। इसी बीच सीएम आवास के बाहर हलचल तेज हो गई है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए सीएम आवास पहुंचे हैं।


दरअसल, बिहार में लंबे समय से नीतीश कैबिनेट के विस्तार की चर्चा चल रही थी। बिहार विधानसभा का चुनाव सिर पर हैं। ऐसे में 26 फरवरी को आखिरकार नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो ही गया। बीजेपी कोटे के सात विधायकों को नीतीश कैबिनेट में मंत्री के तौर पर जगह मिली है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राजभवन में बुधवार को सभी सात विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई थी।


बीजेपी विधायक संजय सरावगी, बीजेपी विधायक डॉ सुनील कुमार, बीजेपी विधायक जीवेश कुमार मिश्रा, बीजेपी विधायक राजू सिंह, बीजेपी विधायक मोतीलाल प्रसाद, बीजेपी विधायक कृष्ण कुमार मंटू और बीजेपी के विधायक विजय कुमार मंडल को नीतीश कैबिनेट में मंत्री बनाया गया है है। कहा जा रहा था कि जल्द ही मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया जाएगा।


ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि सुबह-सुबह सम्राट चौधरी विभागों की लिस्ट लेकर सीएम आवास पहुंच गए हैं और उन्होंने किस मंत्री को कौन सा विभाग दिया जाएगा, इसके लेकर सीएम के समक्ष अपनी बात रख दी है हालांकि आधिकारिक तौर पर इसको लेकर अबतक कोई जानकारी नहीं दी गई है। संभावना जताई जा रही है कि सीएम नीतीश कुमार आज ही सभी नए मंत्रियों के बीच उनके विभागों का बंटवारा कर सकते हैं। ऐसे में अब सभी की नजर सीएम आवास पर टिकी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता