ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

छात्र नेता की हत्या के विरोध में हंगामा, ABVP कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

SAMASTIPUR: ABVP छात्र नेता की हत्या के विरोध में जमकर हंगामा हुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने NH-28 पर आगजनी की और मुख्य सड़क को जाम कर दिया। कार्यकर्ताओ

छात्र नेता की हत्या के विरोध में हंगामा, ABVP कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
Santosh Singh
2 मिनट

SAMASTIPUR: ABVP छात्र नेता की हत्या के विरोध में जमकर हंगामा हुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने NH-28 पर आगजनी की और  मुख्य सड़क को जाम कर दिया। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और हंगामा मचाया।


बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जहां विपक्षी पार्टियां सरकार पर निशाना साध ही रही है वही अब एनडीए घटक दल से जुड़े अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भी सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। ABVP छात्र नेता के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कार्यकर्ताओं ने की। 

छात्र नेता की हत्या के विरोध में हंगामा, ABVP कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

गौरतलब है कि समस्तीपुर में ABVP के ताजपुर नगर मंत्री राहुल कुमार की हत्या अपराधियों ने दिनदहाड़े सिर में गोली मारकर कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी पिस्टल लहराते निकल गए। बताया जाता है कि किसी के फोन आने के बाद राहुल घर से निकले थे। इसी बीच कस्बे आहर पेट्रोल पंप के पास तिनमुहानी पर पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें रोका और बातचीत के दौरान ही सिर में गोली मार दी। जिससे उनकी घटनास्थल पर मौत हो गयी। 

छात्र नेता की हत्या के विरोध में हंगामा, ABVP कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन


जानकारी के मुताबिक राहुल कुमार जमीन की खरीद बिक्री के कारोबार से भी जुड़ा हुआ था साथ ही ताजपुर थाने की पुलिस में गहरी पैठ की वजह से इलाके के शराब माफिया के निशाने पर भी आ गया था। राहुल की हत्या के कई घंटे बीत जाने के बावजूद हत्यारों की गिरफ्तारी अब तक नहीं होने से ABVP कार्यकर्ता नाराज हैं। ABVP कार्यकर्ताओं ने ताजपुर के कोल्ड स्टोरेज चौक के पास NH-28 पर आगजनी कर मुख्य सड़क को बुरी तरह जाम कर दिया और सरकार और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एबीभीपी कार्यकर्ताओं ने ताजपुर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।  


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता