ब्रेकिंग
मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦भोजपुर में बेखौफ अपराधियों ने बरसाईं गोलियां, 23 साल के ऋतिक की मौत, जिंदगी-मौत से जूझ रहा दोस्त✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦भोजपुर में बेखौफ अपराधियों ने बरसाईं गोलियां, 23 साल के ऋतिक की मौत, जिंदगी-मौत से जूझ रहा दोस्त

"साधु मामा काहे पागलाइल बानी".. लालू-राबड़ी के फैमिली ड्रामे पर बन गया गाना

PATNA: साधु यादव और लालू परिवार में चल रहे विवाद पर एक गाना तैयार किया गया है। गायिका दीपांजलि यादव ने इस गाने को स्वर दिया है। 'साधु मामा काहे पागलाइन बानी' नाम से यह

"साधु मामा काहे पागलाइल बानी".. लालू-राबड़ी के फैमिली ड्रामे पर बन गया गाना
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: साधु यादव और लालू परिवार में चल रहे विवाद पर एक गाना तैयार किया गया है। गायिका दीपांजलि यादव ने इस गाने को स्वर दिया है। 'साधु मामा काहे पागलाइन बानी' नाम से यह सांग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर 21 घंटे पहले अपलोड किया गया है जिसे अब तक 27 हजार लोग देख चुके हैं। यह गाना तेजी से वारयल हो रहा है। 


यह गाना पूरी तरह से लालू यादव और तेजस्वी यादव को समर्पित किया गया है। गाने के माध्यम से साधु यादव को यह बताने की कोशिश की गयी है कि आज वे जो कुछ भी हैं वह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बदौलत है। इस सांग में यह बताने की कोशिश की गयी है कि तेजस्वी ने दूसरे धर्म में शादी करके कोई गलती नहीं की है। 


गाने के माध्यम से यह बताया गया कि धरती पर कोई जाति नहीं है सिर्फ और सिर्फ दो ही जाति हैं एक नर और दूसरा नारी। गाने में साधु यादव को कंस मामा कहकर संबोधित किया गया है जबकि तेजस्वी और तेजप्रताप के रिश्ते को कृष्ण और अर्जुन का रिश्ता बताया है। दोनों भाइयों के रिश्ते को इस गाने में बेहतर बताया गया है। 


दीपांजलि के स्वर में सोशल मीडिया पर वायरल इस गीत साधु यादव को टारगेट किया गया है। बता दें कि इससे पहले तेजप्रताप यादव, रोहणी आचार्य ने भी साधु यादव को कंस मामा कहकर संबोधित किया था। यू ट्यूब स्क्रीन पर सबसे पहले गायिका दिपांजली यादव का फोटो लगा हुआ है। तेजस्वी और उनकी पत्नी रेचल की शादी का फोटो भी लगाया गया है। यही नहीं साधु यादव को मुकुट पहना कंस मामा के तौर पर दर्शाया गया है तो वही तेजप्रताप यादव को कृष्ण और तेजस्वी को अर्जुन के रुप में दिखाया गया है। 

गाना सुनने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे..  'साधु मामा काहे पागलाइन बानी'



टैग्स