ब्रेकिंग
नीतीश कुमार ने बेटे निशांत और परिवार के साथ मनाया छठ महापर्व, 7 सर्कुलर रोड आवास पर दिया संध्या अर्घ्य✦पटना में छठ की खुशियों के बीच बड़ा हादसा: पुनपुन नदी में डूबे तीन किशोर, तलाश में जुटी NDRF की टीम✦कोनहारा घाट पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दिया संध्या अर्घ्य, छठी मैया से PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद✦शिवहर में छठ घाट की सजावट के दौरान बड़ा हादसा, 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से युवक की मौत, 6 झुलसे✦ईशान किशन की कामयाबी के पीछे छठी मैया का आशीर्वाद! टीम इंडिया में चयन के बाद शुरू की छठ पूजा✦नीतीश कुमार ने बेटे निशांत और परिवार के साथ मनाया छठ महापर्व, 7 सर्कुलर रोड आवास पर दिया संध्या अर्घ्य✦पटना में छठ की खुशियों के बीच बड़ा हादसा: पुनपुन नदी में डूबे तीन किशोर, तलाश में जुटी NDRF की टीम✦कोनहारा घाट पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दिया संध्या अर्घ्य, छठी मैया से PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद✦शिवहर में छठ घाट की सजावट के दौरान बड़ा हादसा, 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से युवक की मौत, 6 झुलसे✦ईशान किशन की कामयाबी के पीछे छठी मैया का आशीर्वाद! टीम इंडिया में चयन के बाद शुरू की छठ पूजा

सदन के बाहर भी नीतीश सरकार पर तेजस्वी का हमला, किसानों की मौत पर श्रद्धांजलि भी नहीं देती है सरकार

PATNA : बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा में आज किसी मुद्दे पर चर्चा तो नहीं हो पाई, लेकिन विपक्ष ने अपने तेवर से बता दिया कि आने वाला वक्त सत्ता पक्ष के लिए सदन में आसान नहीं ह

सदन के बाहर भी नीतीश सरकार पर तेजस्वी का हमला, किसानों की मौत पर श्रद्धांजलि भी नहीं देती है सरकार
Anamika
2 मिनट

 PATNA : बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा में आज किसी मुद्दे पर चर्चा तो नहीं हो पाई, लेकिन विपक्ष ने अपने तेवर से बता दिया कि आने वाला वक्त सत्ता पक्ष के लिए सदन में आसान नहीं होगा. सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार के ऊपर किसानों को लेकर संवेदनहीन होने का आरोप लगाया. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सदन में हम किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि देना चाहते थे,लेकिन सत्तापक्ष इसके लिए तैयार नहीं हुआ.

 तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार और उनके शिक्षा मंत्री को यहां तक नहीं मालूम कि मैट्रिक परीक्षा का क्वेश्चन पेपर लीक हो रहा है और सदन में वह चुपचाप बैठे हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि इतनी बड़ी तैयारी के बावजूद मैट्रिक का क्वेश्चन पेपर कैसे लीक हो गया.

तेजस्वी यादव ने एक कदम आगे बढ़ते हुए नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार में अगर थोड़ी भी शर्म बची है तो वह अपनी अंतरात्मा को जगाएं और राजभवन जाकर इस्तीफा सौंप दें. तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार अपनी आत्मा बंगाल की खाड़ी में भेज चुके हैं इसलिए उन्हें अब शर्म नहीं आती.

तेजस्वी ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में इस बात पर चर्चा हुई थी कि किसान आंदोलन के दौरान मारे गए 260 किसानों की मौत पर सदन में प्रस्ताव रखा जाए, लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया. तेजस्वी ने कहा कि सरकार की तरफ से दिया गया अभिभाषण ही राज्यपाल पढ़ते हैं और राज्यपाल की तरफ से सदन में पढ़ा गया पूरा अभिभाषण झूठ का पुलिंदा है.

टैग्स