ब्रेकिंग
वसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोपवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोप

केन्द्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरे, आज उपलब्धियों का बखान करेंगे सभी केंद्रीय मंत्री

DELHI: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर आज केंद्रीय मंत्रियों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। देश के सभी राज्यों की राजधानी में बीजेपी शासित राज्यों के

केन्द्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरे, आज उपलब्धियों का बखान करेंगे सभी केंद्रीय मंत्री
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर आज केंद्रीय मंत्रियों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। देश के सभी राज्यों की राजधानी में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ केंद्रीय मंत्री प्रेस वार्ता कर मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को बताएंगे। जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार नहीं है, वहां बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केंद्रीय मंत्रियों के साथ प्रेस को संबोधित करेंगे।


सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मुंबई में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव गुवाहाटी में, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी लखनऊ में, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर अहमदाबाद में, हैदराबाद में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल प्रेस को संबोधित करेंगे।


वहीं पटना में गजेंद्र सिंह, भोपाल में मत्स्य मंत्री भूपेंद्र यादव, राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी बेंगलुरु में, कोलकाता में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, चेन्नई में जितेंद्र सिंह, रोहतक में स्मृति ईरानी और जयपुर में केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल प्रेस को मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगे।


बता दें कि रविवार को दिल्ली में पीएम मोदी की अध्यक्षता में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और डिप्टी सीएम की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर व्यापक चर्चा हुई। इस दौरान चलाई जा रही विकास योजनाओं पर भी मंथन हुआ। इसके साथ ही 30 मई से 30 जून तक चलाए जाने वाले विशेष जनसंपर्क अभियान को लेकर भी बातचीत की गई।