ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Politics: युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह का लालू यादव पर बड़ा हमला, राहुल गांधी के समर्थन को बताया बिहार का अपमान

Bihar Politics: सासाराम में युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी जिंदाबाद का नारा लगाकर उन्होंने बिहार का अपमान किया है। उन्होंने लालू-राहुल गठबंधन को विकास विरोधी करार दिया।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar Politics: युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सासाराम के एक मंच पर लालू यादव द्वारा "राहुल गांधी जिंदाबाद" का नारा लगाना बिहार की जनता का अपमान है।


रोहित कुमार सिंह ने कहा कि जिस बिहार ने आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी की तानाशाही और परिवारवाद के खिलाफ लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में संघर्ष किया, आज उसी बिहार में जयप्रकाश की पाठशाला से निकले लालू यादव अपने पुत्र को मुख्यमंत्री बनाने के लिए राहुल गांधी की जय-जयकार कर रहे हैं।


उन्होंने कहा कि लालू-राहुल गठबंधन को बिहार की जनता पूरी तरह नकारने जा रही है, क्योंकि यह गठबंधन विकास की बात नहीं करता, बल्कि सिर्फ सत्ता की राजनीति करता है। रोहित सिंह ने दावा किया कि बिहार की जनता आज विकास के साथ खड़ी है, न कि जातिवादी या वंशवादी राजनीति के साथ।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता