ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य?

Bihar Politics: बिहार में शराबबंदी को लेकर सियासी बयानबाजी के बीच रोहिणी आचार्य ने डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने यादव के बयान को लेकर नीतीश कुमार से तुलना करते हुए उनकी मानसिक स्थिति पर सवाल उठाए।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में शराबबंदी खत्म करने की उठ रही मांग के बीच जब मीडियाकर्मियों ने डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव से सवाल पूछा तो उन्होंने जबाव दिया कि शराबबंदी ही क्यों सारे कानून हटा देना चाहिए, जिसे जो मन करे वही करे। डिप्टी सीएम के इस बयान पर लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने तीखा हमला बोला है।



रोहिणी आचार्य ने एक्स पर लिखा, “कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जी की दिमागी हालत जैसी मानसिक स्थिति विजेंद्र यादव की भी हो गयी !!



फेल डबल इंजन वाली सरकार में शामिल लोगों की फितरत रही है जवाबदेही से भागने की, पत्रकारों ने राज्य की बदहाल आर्थिक स्थिति, बजट संतुलन और वित्तीय प्रबंधन जैसे जनहित से जुड़े गंभीर सवाल उप मुख्यमंत्री विजेंद्र यादव से पूछे, मगर जवाब देने की बजाए विजेंद्र यादव अपनी सरकार की नाकामियों पर पर्दा डालने की कोशिश में बड़ी बेशर्मी से अमर्यादित टिप्पणी उन लालू जी पर करते दिखे , जिन लालू जी वजह से विजेंद्र यादव अपना लंबा राजनीतिक सफर तय कर सके l नीतिगत सवालों को टालने के लिए लालू जी जैसे राजनीति के शिखर पुरुष पर अमर्यादित टिप्पणी करना लोकतांत्रिक जवाबदेही से साफ़ तौर पर पीछे हटना है और ये दर्शाता है कि उप - मुख्यमंत्री की मानसिक स्थिति भी अपने नेता नीतीश कुमार जी की ही तरह दुरुस्त नहीं है , बढ़ती उम्र का असर दिमाग पर पड़ता दिख रहा है l



नीतिगत जवाब के अभाव में अभद्र टिप्पणी का सहारा लेना गिरी हुई मानसिकता व् वैचारिक शून्यता का प्रतीक है और साफ़ तौर पर यह दर्शाता है कि सत्ता पक्ष के पास वर्तमान आर्थिक चुनौतियों का सामना करने के कोई स्पष्ट रोडमैप नहीं है।”



कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य?

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता