ब्रेकिंग
असिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेअसिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामने

क्या कभी पेपर लीक पर भी बोलेंगे प्रधानमंत्री? रोहिणी आचार्य का पीएम मोदी से सवाल

Bihar Politics: नीट पेपर लीक मामले को लेकर रोहिणी आचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि आखिर पीएम पेपर लीक पर चर्चा करने से क्यों बच रहे हैं।

Bihar Politics
रोहिणी का बड़ा हमला
© Social media
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: देश में नीट यूजी परीक्षा को रद्द करने के बाद इसकी जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया गया है। सीबीआई ने पेपर लीक की जांच शुरू कर दी है। नीट परीक्षा रद्द होने के बाद इसको लेकर सियासत भी खूब हो रही है। अब लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने इसको लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है और पूछा है कि क्या कभी पेपर लीक पर भी बोलेंगे प्रधानमंत्री?


रोहिणी आचार्य ने एक्स पर लिखा, “हमारे प्रधानमंत्री जी चर्चा करने का मौका व मुद्दा ढूंढ निकालने के लिए ही जाने जाते हैं, अभी मौका भी मुफीद है और मुद्दा भी देश के युवाओं के भविष्य से सीधे तौर पर जुड़ा है, ऐसे में काश प्रधानमंत्री जी कभी "पेपर लीक" पर भी एक चर्चा कर लेते या फिर अपने अगले 'मन की बात' में पेपर लीक से लाखों छात्रों के भविष्य पर मंडराते संकट की बात कर लेते !! 


प्रधानमंत्री जी .. अगर आप परीक्षा पर चर्चा करते आए हैं , तो पेपर लीक पर चर्चा करने से क्यूँ बच रहे हैं? प्रधानमंत्री जी .. आपकी सरकार के 12 सालों के शासनकाल में 90+ बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक हुआ और इस पर आप कभी कुछ नहीं बोल पाएं हैं , क्या सबसे बड़ी युवा आबादी वाले देश में युवाओं के भविष्य के साथ होता ये निरंतर खिलवाड़ आपके लिए कोई अहमियत नहीं रखता है या फिर कहीं ऐसा तो नहीं कि पेपर लीक का ये गोरखधंधा आपकी जानकारी में , आपकी ही सहमति से, आपकी ही सरकार की सरपरस्ती में परवान चढ़ रहा है?”


इस पोस्ट के साथ रोहिणी ने एक पोस्टर भी शेयर किया है, जिसमें पीएम मोदी की तस्वीर लगाई गई है। सबसे ऊपर पेपर लीक सरकार लिखा गया है। इसके बाद नीट 2024 और नीट 2026 की परीक्षा में पेपर लीक के साथ साथ पुलिस भर्ती और एसएससी परीक्षा का जिक्र किया गया है। इस पोस्टर के जरिए युवाओं की परेशानी को दिखाने की कोशिश की गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता