ब्रेकिंग
क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦Bihar MLC Election: नवल किशोर यादव पटना शिक्षक सीट से छठी बार मैदान में, BJP अध्यक्ष ने दिया उम्मीदवारी का प्रपत्र..5 तारीख को करेंगे नामांकन ✦पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये महंगा, इस तेल कंपनी ने बढ़ाए दाम; जेब पर पड़ेगा कितना असर?✦बिहार में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ पर टिका सरकारी स्कूल: बेंच-डेस्क के सहारे छत का पिलर, जर्जर भवन में 191 बच्चों की जान जोखिम में✦दवा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत; दर्जनभर गंभीर रूप से घायल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦Bihar MLC Election: नवल किशोर यादव पटना शिक्षक सीट से छठी बार मैदान में, BJP अध्यक्ष ने दिया उम्मीदवारी का प्रपत्र..5 तारीख को करेंगे नामांकन ✦पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये महंगा, इस तेल कंपनी ने बढ़ाए दाम; जेब पर पड़ेगा कितना असर?✦बिहार में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ पर टिका सरकारी स्कूल: बेंच-डेस्क के सहारे छत का पिलर, जर्जर भवन में 191 बच्चों की जान जोखिम में✦दवा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत; दर्जनभर गंभीर रूप से घायल

‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलब

Bihar Politics: राजद के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य ने एक्स पर पोस्ट कर लालूवाद की विचारधारा को सामाजिक-आर्थिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों से जोड़ते हुए कार्यकर्ताओं से लालू प्रसाद यादव के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

Bihar Politics
© Social media
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अपना स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम विशेष संदेश जारी किया। अपने संदेश में लालू प्रसाद यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने तथा पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ जनता के बीच जाने का आह्वान किया। इसी बीच लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी एक्स पर लंबा चौड़ा पोस्ट किया है और लालूवाद का मतलब समझाया है।



आरजेडी के स्थापना दिवस समारोह पर लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लालू प्रसाद के समर्थकों को बधाई देते हुए लिखा, “सामाजिक - आर्थिक न्याय हमारा संकल्प है, जनता हमारी ताकत है, संघर्ष हमारी पहचान है, लालू जी हमारे आदर्श हैं, और संविधान हमारा मार्गदर्शक .. सभी निष्ठावान एवं समर्पित साथियों , लालूवादियों को आप सबों के अपने लालू जी के द्वारा स्थापित व् सही मायनों में सर्वजन हिताय की सोच रखने वाले दल के वास्तविक स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई .. 



मूल स्थापना दिवस 05 जुलाई, वो दिन है जिस दिन आज से 29 वर्ष पहले लालू जी ने आर्थिक - सामाजिक न्याय , धर्मनिरपेक्षता, समानता , सामाजिक समरसता और वंचित-शोषित समाज की आवाज़ को मजबूत करने के संकल्प के साथ एक ऐसे दल की शुरुआत की जो वक्त के साथ सामाजिक - वैचारिक परिवर्तन की मिसाल बन गया ...



आईए .. हम सब मिल कर आज पुनः लालू जी के मूल्यों और विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लें और लालू जी की संघर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए लालू जी के सपनों को साकार करने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ें.. सच्चा लालूवादी वही है जो जनता का विश्वास कायम रखने और समाज के अंतिम व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है .. जय सामाजिक न्याय , जय लालूवाद , जय हिंद, जय बिहार”।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता