ब्रेकिंग
बिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाश

कुशवाहा ने जारी किया वचन पत्र, बिहार की जनता से किया यह वादा

PATNA : उपेंद्र कुशवाहा ने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र आज जारी कर दिया है. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के घोषणापत्र को वचन पत्र का नाम दिया गया है. 15 साल वाली यह

कुशवाहा ने जारी किया वचन पत्र, बिहार की जनता से किया यह वादा
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : उपेंद्र कुशवाहा ने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र आज जारी कर दिया है. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के घोषणापत्र को वचन पत्र का नाम दिया गया है. 15 साल वाली यह सरकार न 15 साल वाली वह सरकार अबकी बार शिक्षा और रोजगार वाली सरकार के स्लोगन के साथ कुशवाहा ने वचन पत्र जनता के सामने रखा है. पार्टी ने उपेंद्र है तो उम्मीद है का नारा देते हुए नौजवानों को रोजगार विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा बुजुर्गों और अस्वस्थ लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं किसानों को अच्छी आमदनी और खुशहाली के साथ-साथ शोषित वंचित हो और पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने का वादा इस वचन पत्र में किया गया है.

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आज वचन पत्र जारी करते हुए या भरोसा दिया कि महिलाओं को सामाजिक आर्थिक राजनीतिक और शैक्षणिक तौर पर सशक्त बनाने के लिए उनकी पार्टी काम करेगी. आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं के साथ-साथ आशा बहुओं का मानदेय सम्मानजनक स्तर तक बढ़ाया जाएगा. साथ ही साथ राष्ट्रीय बाल नीति 2013 के प्रावधानों के मुताबिक राज्य में कार्ययोजना बनाकर आगे काम किया जाएगा. इसके अलावा पार्टी ने सम्राट अशोक चंद्रगुप्त मौर्य और आचार्य चाणक्य की प्रतिमा पटना में लगाने का नाम बदलकर पाटलिपुत्र करने के साथ-साथ गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की स्थापना करने का वादा भी इस घोषणापत्र में किया गया है.

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार से बाहर काम करने वाले लोगों के लिए बिहार में रोजगार देने की कोशिश की जाएगी. मनरेगा के तर्ज पर बिहार में योजना चलाया जाएगा. किसानों के खेत में काम करने वाले मजदूरों को मनरेगा के तहत भुगतान किया जाएगा. जिससे किसानों का राहत और मजदूरों को रोजगार मिलेगा.