ब्रेकिंग
खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है✦खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है

RLSP का मेवालाल के इस्तीफे को समर्थन, बोले- तेजस्वी को भी नहीं लेना चाहिए संवैधानिक पद

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद आज RLSP के प्रदेश कार्यालय में उपेन्द्र कुशवाहा ने बैठक का आयोजन किया. बैठक में पार्टी के सभी जिलाध्यक्ष मौजूद रहें और सभी ने चुनाव

RLSP का मेवालाल के इस्तीफे को समर्थन, बोले- तेजस्वी को भी नहीं लेना चाहिए संवैधानिक पद
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद आज RLSP के प्रदेश कार्यालय में उपेन्द्र कुशवाहा ने बैठक का आयोजन किया. बैठक में पार्टी के सभी जिलाध्यक्ष मौजूद रहें और सभी ने चुनावी परिणाम की समीक्षा की. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि परिणाम की समीक्षा के लिए आगामी 2 और 3 दिसम्बर को पार्टी सभी प्रदेश पदाधिकारियों और पार्टी प्रत्याशियों के साथ बैठक करेगी जिसमें आगे विस्तृत रूप से चर्चा की जाएगी. 


बैठक में रालोसपा ने बिहार सरकार के मंत्री द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप में दिए गए इस्तीफे का स्वागत किया और राजद द्वारा इस मुद्दे पर उठाये गए सवालों को भी उचित बताया. रालोसपा ने बिहार को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए सभी से नैतिकता का पालन करने की अपील की. 


बैठक में तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए पार्टी के नेताओं ने कहा कि तेजस्वी पर खुद भ्रष्टाचार के कई मामले दर्ज हैं. इसलिए जब तक वो इन आरोपों से खुद मुक्त नहीं हो जाते हैं तब तक उन्हें कोई संवैधानिक पद ग्रहण नहीं करना चाहिए. बैठक में बीरेंद्र कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, निर्मल कुशवाहा, सुभाष सिंह चंद्रवंशी, रेखा गुप्ता, ब्रजेन्द्र कुमार पप्पू, सुभाष कुशवाहा, मदन चौधरी आदि मौजूद रहे.