ब्रेकिंग
खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है✦खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है

मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है

मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को ‘मूर्खों की टोली’ कहा। वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत एनडीए नेताओं ने खड़गे और राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की।

बिहार न्यूज
खड़गे पर बरसे गिरिराज सिंह
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

पटना: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान पर बिहार में सियासी घमासान तेज हो गया है। बीजेपी और एनडीए के नेता लगातार कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साध रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने खड़गे के बयान की आलोचना करते हुए कांग्रेस को ‘मूर्खों की टोली’ करार दिया। वहीं, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत एनडीए के अन्य नेताओं ने खड़गे और राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की है।


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने खड़गे पर हमला बोलते हुए कहा, “खड़गे जी, जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है। मैं तो समझता था कि राहुल गांधी ही मूर्ख हैं, लेकिन अब आपके बयान के बाद लग रहा है कि यह मूर्खों की टोली है।”


गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि पहले उन्हें लगता था कि केवल राहुल गांधी ही इस तरह के बयान देते हैं, लेकिन अब पूरी कांग्रेस पार्टी उसी रास्ते पर चलती दिखाई दे रही है। उन्होंने कांग्रेस और नेहरू परिवार पर निशाना साधते हुए पार्टी के राजनीतिक भविष्य को लेकर भी टिप्पणी की।


केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस कई राज्यों में अपना राजनीतिक आधार खो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व आगे भी बना रहेगा और कांग्रेस के विरोध का कोई असर नहीं होगा। गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि खड़गे को अपने बयान के लिए देश की जनता के सामने जवाब देना होगा।


बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पटना में आयोजित डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुए। जब वो मंच से लोगों को संबोधित कर रहे थे तब SIR को लेकर कहा कि इसमें गड़बड़ी करने वालों को जेल भेजा जाएगा। तभी वहां दर्शकदीर्घा में मौजूद एक शख्स को उनकी बातें नागवार गुजरा, उसने तुरंत वही पर कह दिया कि 'मोदी नहीं जाएगा'। शख्स की बातें सुनते ही खड़गे भड़क गये और कहने लगे कि मोदी का बाप भी जेल जाएगा। 


इस विवाद को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और संतोष सुमन समेत एनडीए के अन्य नेताओं ने भी कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी पर आपत्ति जताई है। नेताओं ने खड़गे और राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की है।


खड़गे के बयान को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। अब इस राजनीतिक विवाद पर कांग्रेस की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है, इस पर नजर रहेगी।