ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

‘RJD-VIP साथ मिलकर लड़ेंगे सामाजिक न्याय की लड़ाई’, महागठबंधन में शामिल होने के बाद बोले सहनी

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) आज महागठबंधन में शामिल हो गई। वीआईपी प्रदेश में मोतिहारी, झंझारपुर और गोपालगंज सीट से चुनाव लड़ेगी। इसकी घोषणा आज राजद प्रदेश कार्यालय में

‘RJD-VIP साथ मिलकर लड़ेंगे सामाजिक न्याय की लड़ाई’, महागठबंधन में शामिल होने के बाद बोले सहनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) आज महागठबंधन में शामिल हो गई। वीआईपी प्रदेश में मोतिहारी, झंझारपुर और गोपालगंज सीट से चुनाव लड़ेगी। इसकी घोषणा आज राजद प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में राजद नेता तेजस्वी यादव ने की। 


वीआईपी के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा है कि वीआईपी को तीन सीट मिली है लेकिन वीआईपी सभी 40 सीटों पर चुनाव जीतने का काम करेगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस चुनाव में ही नहीं आने वाले चुनाव में बिहार में सरकार बदलेगी।


उन्होंने महागठबंधन में शामिल किए जाने पर सभी घटक दलों खासकर राजद को धन्यवाद देते हुए आभार जताया कि जब पार्टी बनाई थी, तब भी साथ मिला था और आज भी साथ मिला। उन्होंने कहा कि आज हमलोग इंडिया गठबन्धन का हिस्सा बने हैं और अभी आगे लड़ाई लड़नी है। हमलोग लालू प्रसाद की विचारधारा मानने वाले लोग हैं। उन्होंने कहा कि संघर्ष की बदौलत इस मुकाम तक पहुंचा हूं। 


उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने जिस सरकार को बनाया उसमे से हमे ही बाहर कर दिया गया। मेरे  विधायक खरीद लिए गए पार्टी तोड़ने की कोशिश की गई। इसके बाद दो सालों से संघर्ष कर रहा हूं। हमारी मांग एकमात्र है कि जब देश एक है, एक प्रधानमंत्री है तो फिर दिल्ली और पश्चिम बंगाल में निषाद को आरक्षण है तो फिर बिहार, झारखंड में क्यों नहीं?  


सहनी ने कहा कि भाजपा मजबूरी में मदद लेती है, लेकिन उसके बाद भूल जाती है। उन्होंने कहा कि अपने लोगों को जागरूक करने के लिए मेहनत की। लोगों के हाथ मे गंगा जल देकर संकल्प करवाया। प्रधानमंत्री ने प्रति वर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन दो लाख लोगों को भी रोजगार नहीं मिला। आज एससी-एसटी, ओबीसी के युवा सबसे अधिक बेरोजगार हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें