ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

RJD से पाला बदलकर आने वाले विधान पार्षदों की सुरक्षा बढ़ाई गई, सिक्युरिटी में अतिरिक्त जवान तैनात

PATNA : आरजेडी छोड़कर जेडीयू में शामिल होने वाले पांच विधान पार्षदों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सरकार ने इन विधान पार्षदों की सुरक्षा को लेकर इंटेलिजेंस इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा ब

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : आरजेडी छोड़कर जेडीयू में शामिल होने वाले पांच विधान पार्षदों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सरकार ने इन विधान पार्षदों की सुरक्षा को लेकर इंटेलिजेंस इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा बढ़ाई है। इन विधान पार्षदों को अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड मुहैया कराए गए हैं जिनमें हाउस गार्ड भी शामिल हैं। 


बिहार के सबसे हाई वोल्टेज पॉलीटिकल घटनाक्रम में आज आरजेडी के 5 विधान पार्षद पाला बदलकर जेडीयू में शामिल हो गए थे। आरजेडी के विधान पार्षद संजय प्रसाद, कमरे आलम, राधाचरण शाह, रणविजय सिंह और दिलीप राय ने विधान परिषद के सभापति को इस बात की जानकारी दी थी कि वह आरजेडी को छोड़ रहे हैं। विधान पार्षदों ने आरजेडी छोड़ने के बाद एक नया गुट बनाते हुए खुद को जेडीयू में शामिल करने का आग्रह किया था। विधान परिषद ने तत्काल इनके आग्रह को मानते हुए इसकी स्वीकृति भी दे दी। बाद में यह सभी विधान पार्षद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पहुंचे थे। जेडीयू सांसद ललन सिंह और आरसीपी सिंह इन विधान पार्षदों के साथ मौजूद थे। 


माना जा रहा है कि इन विधान पार्षदों की सुरक्षा को लेकर सरकार चिंतित है। इस आशंका को देखते हुए कि आरजेडी के कार्यकर्ता या समर्थक इनसे अपनी नाराजगी जाहिर कर सकते हैं इन सभी विधान पार्षदों की सुरक्षा तत्काल बढ़ा दी गई है।

टैग्स