ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान पर RJD ने कहा- सरकार बनाने के लिए मोदी-शाह सेना की भी ले सकते हैं सेवाएं

PATNA: महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान पर राजद ने बीजेपी पर हमला बोला है. राजद ने पीएम मोदी और अमित शाह पर हमला किया है. राजद ने कहा कि सरकार बनाने के लिए दोनों सेना की भी से

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान पर राजद ने बीजेपी पर हमला बोला है. राजद ने पीएम मोदी और अमित शाह पर हमला किया है. राजद ने कहा कि सरकार बनाने के लिए दोनों सेना की भी सेवा ले सकते हैं.

राजद ने किया ट्वीट

राजद ने ट्वीट किया कि ‘’ सरकार बनाने के लिए मोदी-शाह अगर सेना की सेवाए भी लेने लगें तो भी किसी को कोई आश्चर्य नहीं होगा!’’ इस ट्वीट को कई राजद नेताओं ने रिट्वीट किया है.

महाराष्ट्र में सरकार को लेकर विवाद

महाराष्ट्र में बीजेपी और एनसीपी की नई सरकार बनाने का विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सोमवार को इस मामले पर सुनवाई होगी. शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के शिकायतों पर यह सुनवाई होगी. तीनों दलों ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के देवेंद्र फडणवीस को सरकार बनाने के उस आदेश को रद्द करने की मांग की है, जिसमें उन्होंने सूबे में सरकार बनाने के लिए उनको को आमंत्रित किया था. दाखिल याचिका में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने 288  सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में 154 विधायकों के समर्थन का दावा किया है. तीन दलों ने कोर्ट से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द और संभव हो तो रविवार को ही विधानसभा का स्पेशल सत्र बुलाकर फ्लोर टेस्ट का निर्देश दें.


टैग्स