ब्रेकिंग
शराब लदी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिला को रौंदा, मौके पर हुई मौत, हादसे के बाद गाड़ी दुर्घटनाग्रस्तअसिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जशराब लदी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिला को रौंदा, मौके पर हुई मौत, हादसे के बाद गाड़ी दुर्घटनाग्रस्तअसिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Bihar Politics: आउट हुए 'जगदा बाबू ' ! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू होने से पहले RJD ने कर दिया क्लियर ?

Bihar Politics: पटना के मौर्या होटल में आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक है। जिसमें राजद के सांगठनिक चुनाव की घोषणा की जाएगी।

rjd national executive metting
जगदानंद सिंह का नाम गायब
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Politics:  राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पार्टी से नाराज होने की खबर अब पक्की मानी जा रही है। पिछले 25 नवंबर से जगदानंद सिंह ने राजद के प्रदेश कार्यालय से अपनी दूरी बना ली  और अब आज जब पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है तो अबतक जगदानंद सिंह पहुंचे नहीं है और इसी को इस बात की जानकारी भी नहीं है कि वह यहां आएंगे या नहीं। इतना ही नहीं राजद के तरफ से इस मामले में एक नई जानकारी भी सामने आई है। 


दरअसल, राजद ने आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। इस बैठक में पार्टी आगे कि रणनीति तय करेगी। ऐसे में यहां पार्टी के सभी अहम नेता को शामिल होना है और उनके बैठने के लिए जगह भी तय कर दिए गए हैं। लेकिन,अब राजद सूत्रों से जो जानकारी निकलकर सामने आई है। उसके मुताबिक इस बैठक में  जगदानंद सिंह के नाम की पर्ची नहीं लगाई गई है। इसके बाद लगभग यह तय हो गया है कि जगदा बाबु अब आउट हो गए हैं और राजद ने यह अब स्वीकार भी लिया है। 


मालूम हो कि, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना के मौर्या होटल में हो रही है। जिसमें आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्य शामिल होंगे। स्थानीय होटल में हो रही इस बैठक में राजद के सांगठनिक चुनाव की घोषणा की जाएगी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 85 सदस्य शामिल हैं जबकि विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर करीब दो सौ नेता भी बैठक में शामिल होंगे। इसमें राजद के विभिन्न राज्यों की इकाइयों के अध्यक्ष एवं प्रमुख नेता भी आमंत्रित किए गए है। लेकिन इसमें कहीं भी खबर लिखें जाने तक  जगदानंद सिंह नाम नजर नहीं आ रहा है। 


गौरतलब हो कि, राजद में वर्तमान में सदस्यता अभियान चल रहा है। सदस्यता के आधार पर ही सांगठनिक चुनाव होगा। राजद का गठन 1997 में किया गया था। तब से चुनाव आयोग के निर्देशानुसार हरेक तीन वर्षों पर सांगठनिक चुनाव कराए जाते हैं। यह चुनाव वर्ष 2025 से 2028 तक के लिए होगा। सांगठनिक चुनाव की घोषणा के बाद पार्टी के सभी पदों पर नये सिरे चुनाव कराये जायेंगे। चार महीने तक चुनाव कार्यक्रम चलेगा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 11.30 बजे शुरू होगी। पार्टी की ओर से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर करीब एक दर्जन कमेटियों का गठन किया गया है। 

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता