ब्रेकिंग
बेतिया सेनको गोल्ड शोरूम लूटकांड का CCTV फुटेज आया सामने, 40 करोड़ के गहने लूटकर फरार हुए 8 बदमाश✦अनंत सिंह का जबरा फैन! समस्तीपुर से 130 KM दौड़कर पहुंचा मोकामा, खून से बनाई विधायक और बेटी-दामाद की तस्वीर✦ONLINE सट्टेबाजी गिरोह पर बिहार STF का बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तार; 22 लाख कैश और 500 ग्राम सोना बरामद✦BPSC 71वीं मेंस पास करने वालों के लिए बड़ा अलर्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख तय, इन कागजों में गलती तो अटक जाएगी नौकरी✦पटना के पूर्व DTO को 'करप्शन' की कीमत चुकानी पड़ी! आज सबसे सीनियर रैंक के अफसर होते...लालच ने सबसे जूनियर श्रेणी का बना दिया, जानें...✦बेतिया सेनको गोल्ड शोरूम लूटकांड का CCTV फुटेज आया सामने, 40 करोड़ के गहने लूटकर फरार हुए 8 बदमाश✦अनंत सिंह का जबरा फैन! समस्तीपुर से 130 KM दौड़कर पहुंचा मोकामा, खून से बनाई विधायक और बेटी-दामाद की तस्वीर✦ONLINE सट्टेबाजी गिरोह पर बिहार STF का बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तार; 22 लाख कैश और 500 ग्राम सोना बरामद✦BPSC 71वीं मेंस पास करने वालों के लिए बड़ा अलर्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख तय, इन कागजों में गलती तो अटक जाएगी नौकरी✦पटना के पूर्व DTO को 'करप्शन' की कीमत चुकानी पड़ी! आज सबसे सीनियर रैंक के अफसर होते...लालच ने सबसे जूनियर श्रेणी का बना दिया, जानें...

RJD एमएलसी की तेजस्वी को नसीहत, कहा- सामाजिक मुद्दों पर पार्टी हित से उपर उठ मानव शृंखला का करें समर्थन

PATNA : मानव शृंखला पर जहां आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव लगातार सोशल मीडिया के जरिए विरोध की कमान संभाले हुए हैं। वहीं आरजेडी के कई विधायक मानव शृंखला के समर्थन में सीएम न

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : मानव शृंखला पर जहां आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव लगातार सोशल मीडिया के जरिए विरोध की कमान संभाले हुए हैं। वहीं आरजेडी के कई विधायक मानव शृंखला के समर्थन में सीएम नीतीश कुमार के साथ आ गए हैं। आरजेडी के एक एमएलसी ने तेजस्वी यादव को पार्टी हित से उपर उठ कर मानव शृंखला का समर्थन करने की नसीहत दी है।


राजद एमएलसी संजय प्रसाद ने तेजस्वी से मानव शृंखला में शामिल होने की अपील की है। उन्होनें कहा कि नीतीश कुमार की जल जीवन हरियाली जैसे सामाजिक मुद्दों पर चलाए जा रहे अभियान के समर्थन में महागठबंधन के सभी नेताओं को शामिल होना चाहिए। उन्होनें कहा कि ऐसे मुद्दों पर पार्टी हित और पक्ष-विपक्ष की चिंता छोड़ खुलकार पुरजोर समर्थन करना चाहिए।


मानव शृंखला के बहाने आरजेडी एमएलसी संजय प्रसाद के पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर बयानबाजी करने से आरजेडी के अंदर मची खलबली भी खुलकर सतह पर आती दिख रही है। इससे पहले आरजेडी विधायक महेश्वर यादव ने भी खुल कर मानव शृंखला का समर्थन किया है। वहीं इससे पहले पार्टी के ही विधाय़क फऱाज फातमी ने भी नीतीश का समर्थन किया था। 


 


टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता