ब्रेकिंग
UCC को लेकर NDA में मचे घमासान पर RJD की पैनी नजर, नीतीश कुमार को दे दिया बड़ा ऑफरनशेड़ी बेटे की हैवानियत, पैसे देने से पिता ने किया इनकार तो कुदाल से हमला कर उतारा मौत के घाटUCC पर बिहार NDA में घमासान के बीच नीतीश के आवास पर JDU नेताओं का जुटान, 18 सितंबर की बैठक पर टिकी निगाहेंबंदरों के झुंड से बचने के लिए नदी में कूदा 11 साल का बच्चा, डूबने से मौत; परिवार में कोहरामबिहार में बाढ़ के बीच तेज हुई सियासत: तेजस्वी यादव के बाद राहुल गांधी ने भी जताई चिंता, कार्यकर्ताओं से की यह अपीलUCC को लेकर NDA में मचे घमासान पर RJD की पैनी नजर, नीतीश कुमार को दे दिया बड़ा ऑफरनशेड़ी बेटे की हैवानियत, पैसे देने से पिता ने किया इनकार तो कुदाल से हमला कर उतारा मौत के घाटUCC पर बिहार NDA में घमासान के बीच नीतीश के आवास पर JDU नेताओं का जुटान, 18 सितंबर की बैठक पर टिकी निगाहेंबंदरों के झुंड से बचने के लिए नदी में कूदा 11 साल का बच्चा, डूबने से मौत; परिवार में कोहरामबिहार में बाढ़ के बीच तेज हुई सियासत: तेजस्वी यादव के बाद राहुल गांधी ने भी जताई चिंता, कार्यकर्ताओं से की यह अपील

बिहार में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ RJD का महाधरना, 17 जून को जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन

मंगनी लाल ने कहा कि बिहार में विधि व्यवस्था चौपट हो गयी है। अपराधियों का सामाज्य बिहार हो गया है। यहां पुलिस-राजनेता और शराब माफियाओं का गठजोड़ है, यही कारण है कि बंदी के बावजूद शराब की बिक्री बिहार में हो रही है।

बिहार न्यूज
सम्राट सरकार को घेरने की तैयारी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार, महंगाई और गिरती कानून-व्यवस्था को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD)ने राज्यव्यापी महाधरना का ऐलान किया है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के निर्देश पर इस बात की घोषणा की गयी है कि 17 जून को जिला मुख्यालयों में पार्टी महाआंदोलन करेगी। जिसमें आरजेडी के सभी विधायक, सांसद, विधान पार्षद और वरिष्ठ नेता समेत पार्टी के तमाम कार्यकर्ता शामिल होंगे।


 बता दें कि 9 जून बिहार के सभी प्रखंड मुख्यालयों में आरजेडी ने धरना प्रदर्शन किया था। अब जिला मुख्यालयों में आरजेडी महाधरना का आयोजन करने जा रही है। पार्टी का आरोप है कि राज्य सरकार की शह पर भ्रष्टाचार पनप रहा है और पेट्रोल-डीजल की कीमतों एवं बेरोजगारी ने आम जनता की कमर तोड़कर रख दी है। बढ़ती आपराधिक वारदातों, भ्रष्टाचार, शराब और सूखा नशा की बिक्री के विरोध में आरजेडी महाधरना करेगी। 


आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने इस बात की जानकारी दी। कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ने कल 17 जून को बिहार के तमाम जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय महाधरना करने का ऐलान किया है। राजधानी पटना में भी भारी संख्या में राजद कार्यकर्ता महाधरना में शामिल होंगे और सरकार से सवाल करेंगे। सरकार से पूछेंगे कि हत्या क्यों नहीं रुक रही है? हत्यारे क्यों नहीं पकड़े जा रहे हैं? पुलिस क्या कर रही है? कानून क्या कर रहा है?


मंगनी लाल मंडल ने कहा कि दाखिल खारिज करने जाइए तो पैसा मांगता है, एफआईआर करने में पैसा लेता है, बिना पैसा दिये कोई सरकारी काम नहीं होता है। इसी बात को लेकर पहले 9 जून को प्रखंड मुख्यालय पर धरना हुआ था, अब 17 जून को राजद का महाधरना होगा। उन्होंने कहा कि बिहार में विधि व्यवस्था चौपट हो गयी है। अपराधियों का सामाज्य बिहार हो गया है, लॉन एंड ऑडर, भ्रष्टाचार, अपराध को लेकर कल महाधरना होगा। जिसमें आरजेडी के तमाम नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। 


मंगनी लाल मंडलन ने कहा कि पुलिस-राजनेता और शराब माफियाओं का गठजोड़ बिहार में है, यही कारण शराब की बिक्री बिहार में बंदी के बावजूद हो रही है। 5 हजार करोड़ से ऊपर का शराब माफिया बिहार में बेच रहा है। इन्ही सब मुद्दों को लेकर आरजेडी कल जिला मुख्यालयों में महाधरना करने जा रही है। जिसमें भारी संख्या में आरजेडी के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। 

बिहार में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ RJD का महाधरना, 17 जून को जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन

पटना से लिंगम की रिपोर्ट