ब्रेकिंग
सम्राट सरकार ने पुलिस महकमे में किया बड़ा बदलाव: विजलेंस कैडर खत्म हुआप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील: एक साल तक शादियों में सोना न खरीदें, पेट्रोल-डीजल को लेकर दी यह सलाहबिहार के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, जानिए.. अपने शहर के मौसम का हालPMGSY में बिहार ने बनाया बड़ा कीर्तिमान, ग्रामीण सड़क संपर्कता में हासिल किया देश में पहला स्थानBihar News: इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन का बिहार उपाध्यक्ष ...धीरज पांडेय को मिली बड़ी जिम्मेदारीसम्राट सरकार ने पुलिस महकमे में किया बड़ा बदलाव: विजलेंस कैडर खत्म हुआप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील: एक साल तक शादियों में सोना न खरीदें, पेट्रोल-डीजल को लेकर दी यह सलाहबिहार के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, जानिए.. अपने शहर के मौसम का हालPMGSY में बिहार ने बनाया बड़ा कीर्तिमान, ग्रामीण सड़क संपर्कता में हासिल किया देश में पहला स्थानBihar News: इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन का बिहार उपाध्यक्ष ...धीरज पांडेय को मिली बड़ी जिम्मेदारी

RJD के पूर्व विधायक अब मुखिया का चुनाव भी हारे, कभी केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस को हराया था

KHAGADIA : बिहार में पंचायत चुनाव के दौरान बेहद चौंकाने वाले नतीजे देखने को मिल रहे हैं। ताजा मामला खगड़िया जिले से सामने आया है। यहां आरजेडी के पूर्व विधायक को मुखिया पद के च

RJD के पूर्व विधायक अब मुखिया का चुनाव भी हारे, कभी केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस को हराया था
Editor
2 मिनट

KHAGADIA : बिहार में पंचायत चुनाव के दौरान बेहद चौंकाने वाले नतीजे देखने को मिल रहे हैं। ताजा मामला खगड़िया जिले से सामने आया है। यहां आरजेडी के पूर्व विधायक को मुखिया पद के चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा। साल 2015 में अलौली से पूर्व विधायक रहे आरजेडी के चंदन राम को मुखिया पद पर जीत हासिल नहीं हुई। पूर्व विधायक चंदन राम ना केवल चुनाव हार गए बल्कि वह बुरी तरीके से पांचवें नंबर पर रहे। उन्हें केवल 567 वोट ही हासिल हो पाए। 


साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान चंदन राम आरजेडी के टिकट पर अलौली विधानसभा सीट से जीत हासिल कर विधानसभा पहुंचे थे। तब उन्होंने केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस को मात दी थी। साल 2015 के चुनाव में पशुपति पारस अलौली से एलजेपी के कैंडिडेट थे लेकिन उन्हें चंदन राम ने पटखनी देते हुए जीत हासिल कर ली थी। राजनीति में पशुपति पारस के पास जितने सालों का अनुभव था उतनी चंदन राम की उम्र भी नहीं थी लेकिन इसके बावजूद उन्होंने जीत हासिल की तो अचानक सुर्खियों में आ गए। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया। अलौली सीट से आरजेडी के टिकट पर रामवृक्ष सदा मैदान में उतरे और उन्होंने जीत हासिल की। आज पशुपति पारस केंद्र में मंत्री हैं लेकिन चंदन राम मुखिया का चुनाव भी नहीं जीत पाए। 


विधायक का पद जाने के बाद चंदन कुमार उर्फ चंदन राम तेतराबाद पंचायत से मुखिया का चुनाव लड़ने उतरे लेकिन उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। एक पूर्व विधायक को तेतराबाद पंचायत की जनता ने नकार दिया। इस सीट पर नंदकेश कुमार उर्फ मुन्ना प्रताप ने जीत हासिल की। मुन्ना प्रताप को 1737 वोट मिले जबकि केवल 567 वोट लेकर चंदन राम पांचवें नंबर पर रहे।

संबंधित खबरें