ब्रेकिंग
बिहार में ई-चालान नहीं भरने वालों पर सख्ती: वाहन होंगे ब्लैकलिस्ट, लाइसेंस-रजिस्ट्रेशन भी रद्द करने की तैयारीबिहार में 'खजाना खाली' पर सियासत: जीतन राम मांझी ने तेजस्वी के दावे को किया खारिज, कहा- उन्हें अनुभव नहीं, सिर्फ जनता के बरगला रहे हैंकारों में बना रखा था गुप्त तहखाना, गोपालगंज में 600 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तारमधुबनी में 419 KG गांजा बरामद, डायल 112 का चालक समेत 4 गिरफ्तार, थानाध्यक्ष और एसआई सस्पेंडबिहार के 9 हजार से अधिक शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी, नहीं किया यह काम तो रूक जाएगी सैलरीबिहार में ई-चालान नहीं भरने वालों पर सख्ती: वाहन होंगे ब्लैकलिस्ट, लाइसेंस-रजिस्ट्रेशन भी रद्द करने की तैयारीबिहार में 'खजाना खाली' पर सियासत: जीतन राम मांझी ने तेजस्वी के दावे को किया खारिज, कहा- उन्हें अनुभव नहीं, सिर्फ जनता के बरगला रहे हैंकारों में बना रखा था गुप्त तहखाना, गोपालगंज में 600 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तारमधुबनी में 419 KG गांजा बरामद, डायल 112 का चालक समेत 4 गिरफ्तार, थानाध्यक्ष और एसआई सस्पेंडबिहार के 9 हजार से अधिक शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी, नहीं किया यह काम तो रूक जाएगी सैलरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील: एक साल तक शादियों में सोना न खरीदें, पेट्रोल-डीजल को लेकर दी यह सलाह

PM Narendra Modi: सिकंदराबाद की जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युद्ध और महंगाई के असर का जिक्र करते हुए लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की। उन्होंने ईंधन बचत, विदेशी मुद्रा संरक्षण और वैश्विक संकट पर भी चिंता जताई।

PM Narendra Modi
पीएम मोदी की अपील
© Social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के सिकंदराबाद में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए वैश्विक हालात, बढ़ती महंगाई और युद्ध के असर पर चिंता जताई। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अगले एक साल तक शादियों के लिए सोना खरीदने से बचें, ताकि विदेशी मुद्रा की बचत हो सके।


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले दो महीनों से भारत के पड़ोसी क्षेत्र में युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है, जिसका असर पूरी दुनिया के साथ भारत पर भी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, इसलिए ईंधन की बचत करना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है।


उन्होंने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान लोगों ने वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी व्यवस्थाओं को अपनाया था। अब समय की मांग है कि इन तरीकों को फिर से प्राथमिकता दी जाए, ताकि संसाधनों की बचत हो सके।


प्रधानमंत्री ने यूक्रेन युद्ध और वैश्विक सप्लाई चेन संकट का उल्लेख करते हुए कहा कि इन परिस्थितियों ने दुनिया भर में आर्थिक चुनौतियां बढ़ा दी हैं। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाद की एक बोरी लगभग 3000 रुपये में बिक रही है, जबकि भारत सरकार किसानों को वही खाद 300 रुपये से भी कम कीमत पर उपलब्ध करा रही है।


राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार और परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने कांग्रेस और वामपंथी दलों की गलत परंपराओं को अपनाया। बंगाल चुनाव का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जनता ने तानाशाही और वंशवाद की राजनीति को नकारते हुए विश्वास की राजनीति को चुना है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता