ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्प

'निशांत' के लिए 'नीतीश' के विश्वासपात्र IAS अफसर की पोस्टिंग, सम्राट सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में नए सचिव को भेजा

IAS Transfer in Bihar: बिहार में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत सरकार ने वरिष्ठ IAS अधिकारी कुमार रवि को स्वास्थ्य विभाग का नया सचिव नियुक्त किया है। उन्हें नीतीश कुमार के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

IAS Transfer in Bihar
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

IAS Transfer in Bihar: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने राज्य के कई सीनियर पुलिस अधिकारियों के साथ साथ सचिव स्तर के कई सीनियर अधिकारियों का तबादला कर दिया है। हाल ही में कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया गया था। अब इन विभागों में सचिव स्तर के अधिकारियों तबादला कर दिया गया है। 


निशांत कुमार के विभाग को चलाने के लिए सरकार ने नीतीश कुमार के सबसे विश्वासी अधिकारी को स्वास्थ्य विभाग में तैनात किया है।  पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पहली बार मंत्री बने हैं। ऐसे में उनके विभाग को चलाने के लिए बिहार के सीनियर आईएएस अधिकारी को स्वास्थ्य विभाग में सचिव के पद पर तैनात किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादले की अधिसूचना जारी कर दी है।


नीतीश कुमार के बेटे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के विश्वासी अधिकारी कुमार रवि को सम्राट चौधरी की सरकार ने सचिव के पद पर तैनात कर दिया है। कुमार रवि भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2005 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। कुमार रवि नीतीश कुमार के सीएम रहते मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव के पद पर तैनात थे। उन्हें अब सरकार ने स्थानांतरित करते हुए सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित कर दिया है।


कुमार रवि के पास भवन निर्माण विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी था। सरकार ने सीनियर आईएएस अधिकारी कुमार रवि को संसदीय कार्य विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है। कुमार रवि, जो पहले नीतीश कुमार के सीएम रहते हुए उनके लिए काम कर रहे थे, अब स्वास्थ्य विभाग के सचिव के पद पर तैनात होने के बाद नीतीश कुमार के बेटे और मंत्री निशांत कुमार के विभाग को चलाने का काम करेंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता