ब्रेकिंग
बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाबिहार में सनसनीखेज वारदात: युवक का प्राइवेट पार्ट काट कर शव को पेड़ से लटकाया, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंकाराबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, सरकार ने इतने दिन का दिया समयबेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाबिहार में सनसनीखेज वारदात: युवक का प्राइवेट पार्ट काट कर शव को पेड़ से लटकाया, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंकाराबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, सरकार ने इतने दिन का दिया समय

पहले एक करोड़ नौकरी देने का वादा किया, अब युवाओं पर लाठी चलवा रही NDA सरकार: मुकेश सहनी

‎ Bihar Politics: वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने बिहार की एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए चुनाव आयोग, रोजगार व पुलिस लाठीचार्ज को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने सरकार पर युवाओं से वादाखिलाफी और विपक्ष को दबाने का आरोप लगाया।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी रविवार को एनडीए सरकार पर जमकर सियासी हमला बोला। उन्होंने परिवारवाद और पटना में प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर भाजपा को घेरा है।  

‎पटना में मीडिया से बातचीत में वीआईपी चीफ मुकेश सहनी ने कहा कि भाजपा हिटलर की तरह देश पर कब्जा करने में जुटी है। हमारी कोशिश है कि जो भी भाजपा से दूर हैं, वह इंडिया गठबन्धन के साथ आएं। तमिलनाडु में फिर से चुनाव न हो, इस कारण सरकार बनाना जरूरी था, इस कारण कांग्रेस साथ आई है।

‎उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्तमान समय में चुनाव आयोग है ही नहीं, वह 'भाजपा आयोग' हो चुका है। वर्तमान में चुनाव आयोग के अधिकारी को चुनाव आयोग कहना पूर्व के अधिकारियों का अपमान है। आज इनका काम सिर्फ भाजपा को चुनाव में जितवाना है। भाजपा कैसे चुनाव जीते, इसके लिए वह काम कर रहे हैं, वे उसके लिए फील्डिंग सेट करते हैं।

‎मुकेश सहनी ने टीआरई-चार की परीक्षा की मांग करने वाले प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों पर पुलिस लाठीचार्ज को लेकर कहा कि जो लोग चुनाव के दौरान एक करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार देने की बात करते थे, आज नौकरी मांगने वालों पर लाठी चलवा रहे हैं। जो सरकार समय पर परीक्षा न ले सके, वह नौकरी क्या देगी? उन्होंने यह भी कहा कि यही युवा इस सरकार को उखाड़कर फेकेंगे। 

‎पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत को मंत्री बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि सीएम रहते नीतीश कुमार क्या बोलते थे और कब पलटते थे, कोई नहीं जानता था। आज अगर वे अपने पुत्र को मंत्री बना रहे हैं, तो कोई बड़ी बात नहीं है। नीतीश कुमार सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं। वैसे, हम लोगों को नहीं लगता था कि वे ऐसा करेंगे। मंत्रिमण्डल में ऐसा कोई योग्य व्यक्ति नहीं दिखता है जो बिहार को सही ढंग से चला सके। आने वाले समय में बिहार में बदलाव तय है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता