ब्रेकिंग
सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

PMGSY में बिहार ने बनाया बड़ा कीर्तिमान, ग्रामीण सड़क संपर्कता में हासिल किया देश में पहला स्थान

Bihar News: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बिहार ने 31,287 ग्रामीण बसावटों को पक्की सड़कों से जोड़कर देश में पहला स्थान हासिल किया है। सड़क निर्माण और रखरखाव दोनों क्षेत्रों में राज्य ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के भेरूंदा में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में बिहार ने ग्रामीण सड़क संपर्कता के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग को ग्रामीण इलाकों को पक्की सड़कों से जोड़ने में देशभर में सर्वोच्च सम्मान मिला है।


बड़े राज्यों की श्रेणी में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सर्वाधिक ग्रामीण बसावटों को बारहमासी पक्की सड़कों से जोड़ने के मामले में बिहार ने पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। राज्य ने अब तक 31,287 ग्रामीण बसावटों को पक्की सड़कों से जोड़कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। इस सूची में मध्य प्रदेश 17,493 बसावटों के साथ दूसरे और ओडिशा 16,990 बसावटों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।


बिहार ने केवल सड़क निर्माण ही नहीं, बल्कि ग्रामीण सड़कों के गुणवत्तापूर्ण अनुरक्षण और रखरखाव में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क रखरखाव की श्रेणी में बिहार ने बड़े राज्यों के बीच देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। 


ग्रामीण कार्य विभाग ने सड़कों के रखरखाव पर 553 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस श्रेणी में उत्तर प्रदेश 654 करोड़ रुपये के साथ पहले और पश्चिम बंगाल 497.62 करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान पर रहा।


बिहार की यह उपलब्धि ग्रामीण आधारभूत संरचना विकास में राज्य की बढ़ती क्षमता को दर्शाती है। ग्रामीण कार्य विभाग के लगातार प्रयासों से राज्य के सुदूर गांवों तक सुरक्षित, सुगम और हर मौसम में सड़क संपर्क सुनिश्चित किया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता