ब्रेकिंग
सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

Bihar News: इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन का बिहार उपाध्यक्ष ...धीरज पांडेय को मिली बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट धीरज कुमार पांडेय को इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन बिहार का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. उन्होंने बिहार के बॉक्सिंग खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच दिलाने का संकल्प जताया है.

Bihar News, धीरज कुमार पांडेय, IABF बिहार, इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, भाजपा प्रवक्ता, बिहार बॉक्सिंग, खेल जगत बिहार, भोजपुर समाचार, शाहपुर भरौली गांव, बिहार खेल प्रतिभा
© self
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट (प्रवक्ता) धीरज कुमार पांडेय को 'इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन' (IABF) बिहार का प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से खेल जगत में भी खुशी की लहर है।

 नवनियुक्त उपाध्यक्ष धीरज कुमार पांडेय ने इस नई जिम्मेदारी के लिए फेडरेशन का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार के खेल भविष्य को संवारने का एक बड़ा अवसर है। धीरज पांडेय की पहचान एक प्रखर वक्ता के रूप में रही है, और अब खेल प्रशासन में उनकी एंट्री से बॉक्सिंग के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।

अपने बयान में धीरज कुमार पांडेय ने कहा कि बिहार अब केवल ज्ञान और राजनीति ही नहीं, बल्कि खेल-कूद, विशेषकर बॉक्सिंग के क्षेत्र में भी अपनी एक अलग और प्रभावशाली छाप छोड़ेगा। उन्होंने राज्य की खेल प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय मंच प्रदान करने की बात कही।धीरज पांडेय ने जोर देकर कहा कि बिहार में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही दिशा और अवसर देने की आवश्यकता है। बॉक्सिंग के क्षेत्र में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं को तराशने के लिए आगामी दिनों में विशेष कार्ययोजना बनाई जाएगी। उनका लक्ष्य है कि बिहार के बॉक्सर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाएं। 

भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड अंतर्गत भरौली ग्राम के रहने वाले धीरज पांडेय की इस उपलब्धि पर जिले में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि धीरज कुमार पांडेय के कुशल नेतृत्व में बिहार का बॉक्सिंग जगत नए आयाम स्थापित करेगा।