ब्रेकिंग
देश के करोड़ों किसानों के लिए गुड न्यूज: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त, खाते में आएंगे 2-2 हजारछपरा से दिल्ली के लिए नई ट्रेन का शुभारंभ, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी; सीएम सम्राट चौधरी और राजीव प्रताप रूडी रहे मौजूदबिहार में CO समेत इतने राजस्व अधिकारियों पर गिरी गाज, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर फिर चला सरकार का डंडापटना शहर से बाहर होंगे सभी कोचिंग संस्थान, बनेगा अलग हब; खान सर और रौशन आनंद विवाद के बीच सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलानपटना की एक महिला DCLR ने सीनियर के नाम पर ली 15 लाख की रिश्वत...शिकायत मिलने के बाद सस्पेंड करने की सिफारिशदेश के करोड़ों किसानों के लिए गुड न्यूज: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त, खाते में आएंगे 2-2 हजारछपरा से दिल्ली के लिए नई ट्रेन का शुभारंभ, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी; सीएम सम्राट चौधरी और राजीव प्रताप रूडी रहे मौजूदबिहार में CO समेत इतने राजस्व अधिकारियों पर गिरी गाज, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर फिर चला सरकार का डंडापटना शहर से बाहर होंगे सभी कोचिंग संस्थान, बनेगा अलग हब; खान सर और रौशन आनंद विवाद के बीच सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलानपटना की एक महिला DCLR ने सीनियर के नाम पर ली 15 लाख की रिश्वत...शिकायत मिलने के बाद सस्पेंड करने की सिफारिश

RJD के हैं तीन जमाई!, विजय सिन्हा बोले- इनके खिलाफ खुलकर संघर्ष करेगी बीजेपी

ARA: बिहार में बढ़ती अपराध की घटनाओं को लेकर बीजेपी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पिछले दो सप्ताह के भीतर भोजपुर में करीब 10 लोगों की हुई हत्या को लेकर विजय सिन्हा ने सरकार

RJD के हैं तीन जमाई!, विजय सिन्हा बोले- इनके खिलाफ खुलकर संघर्ष करेगी बीजेपी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

ARA: बिहार में बढ़ती अपराध की घटनाओं को लेकर बीजेपी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पिछले दो सप्ताह के भीतर भोजपुर में करीब 10 लोगों की हुई हत्या को लेकर विजय सिन्हा ने सरकार पर जमकर हमला बोला। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा शुक्रवार को आरा पहुंचे और अपराधियों की गोली के शिकार हुए जेडीयू नेता के भतीजे के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना प्रकट की। इस दौरान विजय कुमार सिन्हा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी के खिलाफ जोरदार हमला बोला। विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि आरजेडी के तीन जमाई है, आतंकवादी, अपराधी और भ्रष्टाचारी और बीजेपी राजद के इन तीन जमाइयों के खिलाफ खुलकर संघर्ष करेगी।


विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि आरजेडी ने कभी सीबीआई और ईडी को बीजेपी का जमाई बताया था लेकिन आरजेडी के लोगों को पता होना चाहिए की सीबीआई और ईडी की देश में कितनी बड़ी भूमिका है। उन्होंने आतंकवादी, अपराधी और भ्रष्टाचारी को आरजेडी का जमाई बताया। तेजस्वी पर हमला बोलते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि उनके पिता के जंगलराज से बिहार को मुक्त कराया था और अब उनके गुंडाराज से भी बिहार को मुक्त करेंगे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जमकर हमला बोला और नेभोजपुर समेत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार पर खूब बरसे।


उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो महापाप किया है उसके लिए बिहार की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करने वाली है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि एनडीए ने नीतीश कुमार को उस जंगलराज के खिलाफ नेता बनाया था लेकिन वे आज उसी जंगलराज की गोद में जाकर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को जनता ने अपनी मेहनत से जिताया था लेकिन वे सबकुछ भूल चुके हैं। यह लड़ाई अब सड़क से सदन तक चलेगी। आरजेडी के तीन जमाई आतंकवादी, अपराधी और भ्रष्टाचारी से बिहार की जनता खुलकर लड़ाई लड़ने का काम करेगी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता