ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

बिहार में मुख्य सचिव एक्सटेंशन पर, डीजीपी प्रभार में और सीएम फर्जी हैं: RJD का सरकार पर बड़ा हमला

PATNA: RJD ने बिहार सरकार और नीतीश कुमार पर फिर बड़ा हमला बोला है. आरजेडी ने कहा है कि पूरी बिहार सरकार ही ध्वस्त हो गयी है. मुख्यमंत्री से लेकर मुख्य सचिव और डीजीपी तक, सब भगवान भ

बिहार में मुख्य सचिव एक्सटेंशन पर, डीजीपी प्रभार में और सीएम फर्जी हैं: RJD का सरकार पर बड़ा हमला
Anamika
2 मिनट

PATNA: RJD ने बिहार सरकार और नीतीश कुमार पर फिर बड़ा हमला बोला है. आरजेडी ने कहा है कि पूरी बिहार सरकार ही ध्वस्त हो गयी है. मुख्यमंत्री से लेकर मुख्य सचिव और डीजीपी तक, सब भगवान भरोसे हैं. ऐसी सरकार जनता का क्या भला कर सकती है.

आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष का हमला
आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा है कि बिहार में मुख्य सचिव का पद लगातार एक्सटेंशन पर चल रहे हैं. क्या बिहार में कोई काबिल अधिकारी नहीं है जो रिटायर्ड अधिकारी को लगातार एक्सटेंशन देकर मुख्य सचिव के पद पर बनाये रखा गया है. एक्सटेंशन पर काम कर रहे अधिकारी से क्या उम्मीद की जा सकती है.

प्रभार में चल रहा है डीजीपी का पद
आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि पिछले कई महीने से बिहार में डीजीपी का पद प्रभार में चल रहा है. सूबे में ताबड़तोड़ अपराध हो रहा है लेकिन राज्य सरकार एक स्थायी डीजीपी नहीं ढ़ूढ़ पायी है. इससे ही सरकार की गंभीरता का पता चलता है. सरकार ने जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया है.

मुख्यमंत्री ही फर्जी है
जगदानंद ने कहा कि बिहार सरकार 13 मंत्रियों के सहारे चल रही है. एक-एक मंत्री के पास पांच पांच विभाग है. मुख्यमंत्री को मंत्रिमंडल का विस्तार करने का अधिकार नहीं है. नीतीश कुमार फर्जी मुख्यमंत्री हैं. नीतीश में अगर ताकत है तो वे मंत्रिमंडल का विस्तार करें, मुख्य सचिव और डीजीपी पद पर सक्षम अधिकारी को बिठायें.

टैग्स