ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

RJD का दावा, खरमास के बाद बिहार में नहीं बचेगी एनडीए की सरकार

PATNA : भाजपा के बिहार प्रभारी सांसद भूपेंद्र यादव ने रविवार को यह कहते हुए बिहार के राजनीति में खलबली मचा दी कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को अपनी पार्टी बचानी चाहिए. इसी पर पलटवार कर

RJD का दावा, खरमास के बाद बिहार में नहीं बचेगी एनडीए की सरकार
Anamika
2 मिनट

PATNA : भाजपा के बिहार प्रभारी सांसद भूपेंद्र यादव ने रविवार को यह कहते हुए बिहार के राजनीति में खलबली मचा दी कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को अपनी पार्टी बचानी चाहिए. 

इसी पर पलटवार करते हुए राजद के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव द्वारा खरमास के बाद राजद को लेकर जो चेतावनी दी है, उससे राजद का बाल भी बांका होने वाला नहीं है. राजद इससे नहीं डरता.

इसके ठीक उलट मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि खरमास के बाद बिहार में एनडीए की सरकार नहीं बचने वाली है.एनडीए राजद की चिंता छोड़कर अपनी सरकार बचाने की कोशिश करे. 


बता दें कि रविवार को पार्टी की पटना महानगर इकाई द्वारा गेट पब्लिक लाइब्रेरी में आयोजित एक दिवसीय जिला कार्यसमिति में शामिल होने पहुंचे  भूपेंद्र यादव ने कहा था कि हमलोग खरमास को मानते हैं. खरमास के बाद राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार हो जाएगा. और नेता  विपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव  खरमास के बाद अपनी पार्टी को बचाने में जुट जाएंगे.