ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

RJD के एक और विधायक के घर IT की रेड, MLA के ठिकानों पर छापेमारी जारी

SASARAM: इस वक्त की बड़ी खबर रोहतास से आ रही है, जहां इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापेमारी की है। पटना में उद्योग मंत्र समीर महासेठ और उनके करीबी के घर छापेमारी के बाद IT की टी

RJD के एक और विधायक के घर IT की रेड, MLA के ठिकानों पर छापेमारी जारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: इस वक्त की बड़ी खबर रोहतास से आ रही है, जहां इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापेमारी की है। पटना में उद्योग मंत्र समीर महासेठ और उनके करीबी के घर छापेमारी के बाद IT की टीम ने डेहरी के आरजेडी विधायक फतेह बहादुर के ऊपर दबिश दी है। आयकर विभाग की टीम विधायक फतेह बहादुर के बुद्ध विहार होटल में छापेमारी करने के लिए पहुंची है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।


इससे पहले आयकर विभाग की टीम ने बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ के पटना स्थित आवास पर छापेमारी की थी। आईटी की टीम ने साकार कंस्ट्रक्शन कंपनी के 12 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की थी। टीम ने वहां से कई दस्तावेज भी बरामद किए थे। माना जा रहा है कि इन कंपनियों में नेताओं ने भी रूपये इन्वेस्ट किए हैं, जिसमें उद्योग मंत्री समीर महासेठ भी शामिल हैं। 


आईटी की टीम ने पहले सोनभवन स्थित मंत्री समीर महासेठ के ऑफिस में रेड की थी। इसके बाद राजधानी पटना के डाकबंगला चौराहे पर स्थित हीरा पन्ना दुकान के पास साकार कंस्ट्रक्शन कंपनी के एक और ऑफिस में छापा पड़ा। जहां से आईटी की टीम को कई अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं। अब आयकर विभाग की टीम रोहतास में आरजेडी के विधायक फतेह बहादुर के होटल पर दबिश दी है। आईटी के छापे से इलाके में हड़कंप मच गया है।

रिपोर्टिंग
a

रिपोर्टर

amit kumar

FirstBihar संवाददाता