ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

उम्मीदवारों की लिस्ट लेकर आरजेडी दफ्तर पहुंचे रालोसपा नेता, बंद कमरे में जगदानंद सिंह से मुलाकात

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले रालोसपा के अंदरखाने सीट शेयरिंग को लेकर बेचैनी बढ़ी हुई है। रालोसपा के नेता लगातार आरजेडी दफ्तर का चक्कर लगा रहे हैं. रालोसपा नेता हाल में द

उम्मीदवारों की लिस्ट लेकर आरजेडी दफ्तर पहुंचे रालोसपा नेता, बंद कमरे में जगदानंद सिंह से मुलाकात
Abhishek Mishra
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले रालोसपा के अंदरखाने सीट शेयरिंग को लेकर बेचैनी बढ़ी हुई है। रालोसपा के नेता लगातार आरजेडी दफ्तर का चक्कर लगा रहे हैं. रालोसपा नेता हाल में दो बार आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से बंद कमरे में मुलाकात कर चुके हैं। एक बार फिर रालोसपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र कुशवाहा और कोषाध्यक्ष राजेश यादव आरजेडी दफ्तर पहुंचे हैं और बंद कमरे में उनकी मुलाकात आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से हुई है।

यह मुलाकात दूसरी मुलाकातों से बहुत अलग है क्योंकि इस बार रालोसपा नेता उम्मीदवारों की लिस्ट लेकर जगदानंद सिंह के पास पहुंचे हैं जाहिर आरएलएसपी सीटों का पेंच जल्द से जल्द सुलझा लेना चाहती है .हांलाकि यह इतना आसान लगता नहीं है क्योंकि आरजेडी के बाद महागठबंधन के बाद जो दूसरा बड़ा दल है कांग्रेस उसने यह माना है कि राजद के साथ सीट शेयरिंग को लेकर अब तक कोई बातचीत नहीं हो सकी है।


 जाहिर है जब कांग्रेस और आरजेडी के बीच सीटों को लेकर कुछ तय नहीं हुआ है तो आरएलएसपी को सीटें कैसे मिलेंगी।जगदानंद सिंह से मुलाकात के बाद बाद रालोसपा के कार्यकारी अध्यक्ष विरेन्द्र चैधरी ने कहा कि जगदानंद सिंह से महागठबंधन की एकजुटता पर बात हुई है। रालोसपा महागठबंधन में शामिल एक दल जरूर है लेकिन बिहार की 243 सीटों पर महागठबंधन चुनाव लड़ेगा। चुनाव में किस तरह से उम्मीदवार उतारना है और कैसे एनडीए को हराना है इस पर बात हुई है।