ब्रेकिंग
Bihar DGP : कौन बनेगा बिहार का नया पुलिस बॉस? प्रीता वर्मा से बी. श्रीनिवासन तक इन नामों पर चर्चा; UPSC ने सरकार को भेजा इन तीन अधिकारियों का नाम ✦मुजफ्फरपुर में तिरहुत नहर का टूटा बांध… तेज बहाव से आधा दर्जन गांव प्रभावित, मरम्मत में जुटा जिला प्रशासन✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦Bihar DGP : कौन बनेगा बिहार का नया पुलिस बॉस? प्रीता वर्मा से बी. श्रीनिवासन तक इन नामों पर चर्चा; UPSC ने सरकार को भेजा इन तीन अधिकारियों का नाम ✦मुजफ्फरपुर में तिरहुत नहर का टूटा बांध… तेज बहाव से आधा दर्जन गांव प्रभावित, मरम्मत में जुटा जिला प्रशासन✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न

Bihar Politics: भारी फहीहत के बाद आरजेडी ने दी सफाई, बीजेपी को बताया ‘दो+गला’ का सियासी मतलब

Bihar Politics: बीजेपी नेताओं को लेकर दिए गए विवादित बयान पर घिरी आरजेडी ने देर रात सफाई दी और जिस गलत शब्द को एक्स पर पोस्ट किया था, उसका मतलब समझाकर खुद को बचाने की कोशिश की है.

Bihar Politics
बयान पर आरजेडी की सफाई
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: रविवार को राष्ट्रीय जनता दल ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से बीजेपी नेताओं के लिए विवादित बयान देकर बिहार की सियासत को गर्म कर दिया था। आरजेडी के इस बयान को लेकर पार्टी की खूब फजीहत हुई। चहुंओर निंदा के बाद आखिरकार देर रात आरजेडी ने अपने उस बयान के लिए सफाई दी और ‘दोगला’ का सियासी मतलब समझाया।


दरअसल, दरअसल, आरजेडी के आधिकारिक एक्स हेंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया है। वीडियो तेजस्वी यादव का है, जिसमें वह प्रेस को संबोधित कर रहे हैं। 49 सेकेंड के वीडियो में तेजस्वी यादव बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की वकालत करते नजर आ रहे हैं और पूछा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा कब दोगे। आरजेडी ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “दोगले भाजपाईयों को बिहारियों की अत्यधिक चिंता हो रही है तो बिहार तो “विशेष राज्य” का दर्जा क्यों नहीं दे देते?”


आरजेडी के इस पोस्ट के बाद इसको लेकर सियासत शुरू हो गई। बीजेपी ने इसको लेकर कड़ी आपत्ति जताई। जिसके बाद बीजेपी के सहयोगी भी आरजेडी के खिलाफ आंख तरेरने लगे। नीतीश कुमार की पार्टी ने तो आरजेडी को लंपट पार्टी की उपाधि तक दे दी। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने आरजेडी के पोस्ट पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल लंपट राजनीति का पर्याय है और जिस शब्द का इस्तेमाल एक पार्टी के संदर्भ में किया है, सभ्य समाज में किसी को इज्जाजत नहीं दी जा सकती है।


भारी सियासी फजिहत के बाद देर रात आरजेडी ने फिर से एक पोस्ट किया और ‘दोगला’ का मतलब समझाया। आरजेडी ने लिखा, “दोगले भाजपाइयों- विशेष राज्य के दर्जे का क्या हुआ? अब इसका मतलब समझिए। दोगला- Two-faced दोगला-दो गले वाला दो+गला= जिसके दो सुर हों। एक बात कहो, फिर बदल जाओ, जिसकी बातों का कोई भरोसा नहीं।दोगला का अर्थ है अपने तथ्यों से पलटने वाला मिश्रित स्वभाव का दोहरे चरित्र के व्यक्ति”।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता