ब्रेकिंग
बिहार में दर्दनाक हादसा: रेल ट्रैक पार करने के दौरान अचानक आ गई ट्रेन, दो लोगों की मौत, बच्चे की हालत गंभीरदिवाली-छठ पर घर जाना होगा महंगा, ट्रेनें फुल तो हवाई किराया भी पहुंचा दोगुना; देखें दिल्ली से पटना-रांची का किरायामुंगेर में गंगा के रौद्र रूप के बीच राहत की खबर, जलस्तर में करीब चार सेंटीमीटर तक की गिरावट; पानी अब भी खतरे के निशान से ऊपरभ्रष्ट BDO के पांच ठिकानों पर छापेमारी, आय से 1.70 करोड़ अधिक अर्जित करने के मामले में EOU कर रहा रेडपटना में भीषण सड़क हादसा... डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई क्रेटा, दंपती समेत 3 की मौतबिहार में दर्दनाक हादसा: रेल ट्रैक पार करने के दौरान अचानक आ गई ट्रेन, दो लोगों की मौत, बच्चे की हालत गंभीरदिवाली-छठ पर घर जाना होगा महंगा, ट्रेनें फुल तो हवाई किराया भी पहुंचा दोगुना; देखें दिल्ली से पटना-रांची का किरायामुंगेर में गंगा के रौद्र रूप के बीच राहत की खबर, जलस्तर में करीब चार सेंटीमीटर तक की गिरावट; पानी अब भी खतरे के निशान से ऊपरभ्रष्ट BDO के पांच ठिकानों पर छापेमारी, आय से 1.70 करोड़ अधिक अर्जित करने के मामले में EOU कर रहा रेडपटना में भीषण सड़क हादसा... डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई क्रेटा, दंपती समेत 3 की मौत

‘RJD और कांग्रेस ने कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों को रौंदा’, सुशील मोदी का विपक्ष पर हमला

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर और चौधरी चरण सिंह सहित देश की चार विभूतियों को मरणोपरांत 'भारत-रत्न' से सम्मानित किये जाने का स्व

‘RJD और कांग्रेस ने कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों को रौंदा’, सुशील मोदी का विपक्ष पर हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर और चौधरी चरण सिंह सहित देश की चार विभूतियों को मरणोपरांत 'भारत-रत्न' से सम्मानित किये जाने का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पिछड़े समुदाय से आने वाले और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करने वालों का कभी सम्मान नहीं किया।


उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को भारत-रत्न देने के लिए बिहार की जनता और विशेष कर राज्य के पिछड़े-वंचित वर्गों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया। सुशील मोदी ने कहा कि आज इंडी गठबंधन में वही लोग हैं, जिन्होंने कर्पूरी ठाकुर को सम्मान नहीं दिया या जिन्होंने भ्रष्टाचार और परिवारवाद को बढावा देकर जननायक के आदर्शों को रौंदने में कोई कसर नहीं छोड़ी।


सुशील मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता में आने के बाद पद्म पुरस्कारों से लेकर भारत-रत्न तक, सभी नागरिक सम्मान उन लोगों को मिलने लगे, जो अपने-अपने क्षेत्र में लगातार और नि:स्वार्थ भाव से काम करते रहे। कांग्रेस राज में ये पुरस्कार एक पार्टी और एक परिवार के प्रति वफादार होने वालों तक सीमित थे। एनडीए सरकार ने राष्ट्रीय पुरस्कारों को अधिक लोकतांत्रिक बनाया।