ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

आरसीपी सिंह के तीन दिवसीय जनसंपर्क अभियान की शुरुआत, आरा से आगाज

PATNA: पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामचन्द्र प्रसाद सिंह का तीन दिवसीय जनसंपर्क अभियान का आगाज आज आरा से होगा। इस संबंध में आरसीपी सिंह के करीबी शिक्षाविद डॉ. कन्हैया सिंह ने बताया

आरसीपी सिंह के तीन दिवसीय जनसंपर्क अभियान की शुरुआत, आरा से आगाज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामचन्द्र प्रसाद सिंह का तीन दिवसीय जनसंपर्क अभियान का आगाज आज आरा से होगा। इस संबंध में आरसीपी सिंह के करीबी शिक्षाविद डॉ. कन्हैया सिंह ने बताया कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामचन्द्र प्रसाद सिंह तय कार्यक्रम के मुताबिक रविवार को वे अपने मुस्तफापुर नालंदा स्थित आवास से आरा के लिए निकलेंगे। 


इसके बाद वे भावनबिगहा, चंडी, दनियावां, बेलदारीचक, जटड़मरी, पुनपुन, नौबतपुर, कन्हौली, आरा मोड़ होते कोयलबर पहुंचेंगे। जहां  सकड्डी चौक, कायमनगर,धनुपरा में जन अभिनंदन के कार्यक्रम में आरसीपी सिंह शामिल होंगे। वे धनपुरा स्थित विजन रॉयल क्लब में पुहंचेंगे जहां उनके सम्मान में स्वागत समारोह व रात्रि भोज का कार्यक्रम है।


डॉ. कन्हैया सिंह ने बताया कि सोमवार को धनपुरा, अरा बस स्टैंड, धोबी घाट, जीरो माइल,रामनरेश नगर,उदवंतनगर, गड्हनी, चारपोखरी,नागराव, पीरो, सहेजनी, हसन बाजार, विजन वर्ल्ड स्कूल विक्रमगंज पुहंचेंगे जहां उनका दिन के भोजन का कार्यक्रम है। वहां से निकलकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह विक्रमगंज थाना चौक, संझौली, नोखा, अगरेर, सासाराम, कझाव, रामपुर चौर, बड्डी, आलमपुर, पिठीआंव, विलासपुर, उर्दा,चेनारी, सवार, नरहट्टर, बेलाव, उदवार के रास्ते भभुआ पहंचेंगे जहां उनका रात्रि विश्राम होगा। 


मंगलवार को आरसीपी सिंह सुबह मंडेश्वरी मंदिर जांऐगे जहां वे मुडेश्वरी माता की पुजा अर्चना करेंगे। वहां से निकल कर मोकरी बेतरी, भभुआ, मोहनिया, परसथुआ, कोचस, दिनारा, गौरा बराढ़ी पहुंचेगे जहां उनका दिन का भोजन होगा। वहां से वे मलियाबाग, सोनवर्ष, बजरंग चौक, नयका टोला, हाट पोखर, इसारी, हरी गांव,कवरा होते हुए आरा से मुस्तफापुर नालंदा पहुंचेंगे। जहां इस दौरान आरसीपी सिंह का भव्य स्वागत होगा। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें