ब्रेकिंग
बिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगपहले पति को तलाक देकर उसी के भतीजे से की शादी, रक्षाबंधन की रात छत पर सोई महिला को मारी गोली, पूर्व पति समेत 4 नामजदSKMCH के डेंटल OPD में मरीज से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, महिला डॉक्टर का वीडियो वायरलहाईवे पर ‘हसीना गैंग’ का खौफ! लिफ्ट के बहाने गाड़ी रुकवाने का आरोप, पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर छोड़ाथानेदार अर्चना कुमारी पर कार्रवाई की मांग, मंत्री लखेंद्र पासवान ने सीतामढ़ी SP से फोन पर की बात, कहा..“ऐसी लोगों को थानाध्यक्ष मत रखिए”बिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगपहले पति को तलाक देकर उसी के भतीजे से की शादी, रक्षाबंधन की रात छत पर सोई महिला को मारी गोली, पूर्व पति समेत 4 नामजदSKMCH के डेंटल OPD में मरीज से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, महिला डॉक्टर का वीडियो वायरलहाईवे पर ‘हसीना गैंग’ का खौफ! लिफ्ट के बहाने गाड़ी रुकवाने का आरोप, पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर छोड़ाथानेदार अर्चना कुमारी पर कार्रवाई की मांग, मंत्री लखेंद्र पासवान ने सीतामढ़ी SP से फोन पर की बात, कहा..“ऐसी लोगों को थानाध्यक्ष मत रखिए”

आरसीपी के करीबी कन्हैया सिंह को जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने कहा- खत्म कर देंगे

PATNA : बिहार के राजनीतिक गलियारे से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के करीबी कन्हैया सिंह को जान से मारन

आरसीपी के करीबी कन्हैया सिंह को जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने कहा- खत्म कर देंगे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार के राजनीतिक गलियारे से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के करीबी कन्हैया सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। बीते 14 सितंबर की रात बदमाशों ने कन्हैया सिंह को फोन कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में कन्हैया सिंह ने पटना के कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पटना पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


आरसीपी के करीबी कन्हैया सिंह ने बताया कि फोन करने वाले शख्स ने पहले तो उन्हें धमकाया और इसके बाद बोला कि तुम मेरे बॉस के बारे में अनाप-शनाप बोलते हो, तुम्हें जान से मार देंगे। बदमाशों ने कन्हैया सिंह को धमकी दी है कि वे जहां भी रहेंगे उन्हें खत्म कर देंगे। कन्हैया सिंह के बार-बार पूछने के बावजूद फोन करने वाले शख्स ने अपनी पहचान नहीं बताई और फोन कट कर दिया। कन्हैया सिंह ने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दे दी है।


कन्हैया सिंह के मुताबिक आरोपी शख्स ने दो अलग- अलग नबंरों से उन्हे करीब 8 बार फोन किया था। जिन दो मोबाइल नंबरों से उन्हें कॉल आया था वह +91-9999999999 और दूसरा +91-8607777777 है। बता दें कि बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के जेडीयू से इस्तीफा देने के बाद से आरसीपी गुट ने सीएम नीतीश कुमार और जेडीयू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। आरसीपी कैंप के वरिष्ठ नेता और शिक्षाविद डॉ. कन्हैया सिंह ने सीएम नीतीश कुमार और ललन सिंह पर जमकर हमला बोला था।