ब्रेकिंग
नई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', देव ज्योति ने इस फैसले को जनविरोधी बतायाBJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींगया में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगनई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', देव ज्योति ने इस फैसले को जनविरोधी बतायाBJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींगया में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग

रात के अंधेरे में तेजस्वी से मिलने पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा के भरोसेमंद साथी माधव आनंद, दे सकते हैं झटका

PATNA: आरएलएसपी पार्टी में उपेंद्र कुशवाहा को लगातार झटका लग रहा है. अब एक और झटके की तैयारी चल रही है. पार्टी के महासचिव माधव आनंद देरे रात तेजस्वी यादव से मिलने के लिए राबड

रात के अंधेरे में तेजस्वी से मिलने पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा के भरोसेमंद साथी माधव आनंद, दे सकते हैं झटका
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  आरएलएसपी पार्टी में उपेंद्र कुशवाहा को लगातार झटका लग रहा है. अब एक और झटके की तैयारी चल रही है. पार्टी के महासचिव माधव आनंद देरे रात तेजस्वी यादव से मिलने के लिए राबड़ी देवी के आवास पहुंचे. 

मेरा घर है राबड़ी आवास

माधव आनंद ने तेजस्वी से मुलाकात पर कहा कि तेजस्वी से मेरा व्यक्तिगत संबंध हैं. मेरा आना जाना लगा रहता है. यह बात उपेंद्र कुशवाहा को भी पता है. लेकिन बताया जा रहा है कि माधव आनंद अपना टिकट सेटिंग को लेकर तेजस्वी से मिलने पहुंचे थे. लोकसभा चुनाव के दौरान भी कुशवाहा ने माधव आनंद को टिकट नहीं दिया था. इसके बारे में पार्टी छोड़ने वाले एक नेता ने आरोप लगाया था कि माधव आनंद 2 करोड़ रुपए देकर मोतिहारी सीट से टिकट खरीदे थे, लेकिन कुशवाहा ने विवाद के कारण नहीं दिया. 


लगातार कुशवाहा को तेजस्वी दे रहे झटका

महागठबंधन में रहने के दौरान से ही तेजस्वी यादव कुशवाहा को झटका दे रहे हैं. कुशवाहा के मुलाकात के बाद ही उनके पार्टी के नेता को आरजेडी में तेजस्वी ने शामिल करा दिया था. इके अलावे प्रदेश अध्यक्ष को भी तीन दिन पहले पार्टी में शामिल करा दिया है. इसके अलावे भी कई नेता साथ छोड़ चुके हैं. इसके बाद भी कुशवाहा बिहार के सीएम बनने का दम दिखा रहे हैं.