ब्रेकिंग
जीतन राम मांझी की मांग: गुजरात मॉडल की तर्ज पर बिहार में शराबबंदी कानून को बनाया जाए अधिक प्रभावीनालंदा में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामाBihar News: जिस पुल को जर्जर बता कर आम लोगों के लिए बंद किया उस पर फर्राटे से दौड़ा मंत्री का काफिला, हैरान रह गये स्थानीय निवासी खगड़िया में फर्जी IAS गिरफ्तार: आलीशान मकान, विदेशी गाड़ियां और फर्जी पहचान का बड़ा खेल उजागरदिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारीजीतन राम मांझी की मांग: गुजरात मॉडल की तर्ज पर बिहार में शराबबंदी कानून को बनाया जाए अधिक प्रभावीनालंदा में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामाBihar News: जिस पुल को जर्जर बता कर आम लोगों के लिए बंद किया उस पर फर्राटे से दौड़ा मंत्री का काफिला, हैरान रह गये स्थानीय निवासी खगड़िया में फर्जी IAS गिरफ्तार: आलीशान मकान, विदेशी गाड़ियां और फर्जी पहचान का बड़ा खेल उजागरदिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारी

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पर बोले नीतीश, बात में दम नहीं.. और ना मुझे है जानकारी

PATNA : राष्ट्रपति पद के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उम्मीदवारी को लेकर सियासी चर्चा छिड़ी हुई है लेकिन इस मसले पर नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। <

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पर बोले नीतीश, बात में दम नहीं.. और ना मुझे है जानकारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : राष्ट्रपति पद के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उम्मीदवारी को लेकर सियासी चर्चा छिड़ी हुई है लेकिन इस मसले पर नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। 


भागलपुर में समाज सुधार अभियान के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब उम्मीदवारी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने छोटा जवाब देते हुए सवाल को टाल दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि ऐसी बात में दम नहीं है यह पूछे जाने पर कि विपक्ष उनकी उम्मीदवारी की चर्चा कर रहा है तो नीतीश कुमार ने कहा कि मेरे पास ऐसी कोई जानकारी नहीं।


सूत्रों की मानें तो प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के दौरान उनके सामने इस प्रस्ताव को रखता है कि वह राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी पर सहमति दें. इसके समर्थन में दूसरे दलों के नेताओं से भी संपर्क साधा है. चर्चा है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के साथ-साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और एनसीपी नेता शरद पवार से पीके ने इस मसले पर बातचीत की है. इतना ही नहीं आने वाले दिनों में प्रशांत किशोर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा से भी इस मामले पर सहमति बनाने का प्रयास करेंगे.


बता दें कि हाल ही में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और प्रशांत किशोर की हैदराबाद में मुलाकात हुई थी. इस मुलाकात के दौरान ही राष्ट्रपति चुनाव को लेकर चर्चा शुरू हुई थी. कहा जा रहा है कि इसी चर्चा के दौरान प्रशांत किशोर ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने का आइडिया दिया, जिसपर केसीआर तैयार हो गए.

टैग्स