ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

राष्ट्रपति चुनाव के लिए बैलेट बॉक्स आज आएगा पटना, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

PATNA : राष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग सभी राज्यों में बैलेट बॉक्स भेज रहा है. इसी क्रम में आज बुधवार को दिल्ली से विमान के जरिए मतपेटियां पटना आएंगी. पटना एयरपोर्ट पर

राष्ट्रपति चुनाव के लिए बैलेट बॉक्स आज आएगा पटना, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग सभी राज्यों में बैलेट बॉक्स भेज रहा है. इसी क्रम में आज बुधवार को दिल्ली से विमान के जरिए मतपेटियां पटना आएंगी. पटना एयरपोर्ट पर बैलेट बॉक्स रिसीव करने के बाद इन्हें वज्रगृह तक पहुंचाया जाएगा. मतदान को लेकर बिहार विधानसभा के वाचनालय को बूथ बनाया गया है. दिल्ली से बैलेट बॉक्स ला कर इसी स्ट्रांग रूम में रखा जायेगा.


बता दें मतपेटी लेन के लिए उसके नाम से टिकट बुक कराया जाता है. यह हवाई टिकट मिस्टर बैलेट बॉक्स के नाम से बुक कराया जाता है. मतपेटी हवाई जहाज के आगे की पंक्ति में सहायक रिर्टनिंग अधिकारी और दूसरे अधिकारी की देखरेख में यात्रा करता है. राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मत पेटिका चुनाव आयोग से प्राप्त करने के बाद आज बुधवार को Air India की फ्लाईट संख्या पटना के लिये लाया जायेगा. 


जानकारी हो कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर एनडीएने द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया गया है. जबकि विपक्षी दलों की तरफ से यशवंत सिन्हा को कैंडिडेट बनाया गया है. राष्ट्रपति चुनाव को लेकर 18 जुलाई को वोटिंग होगी. इसके साथ ही राष्ट्रपति चुनाव को लेकर आयोग की ओर से सभी महत्वपूर्ण विभागों के साथ समीक्षा की जायेगी.

टैग्स