ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

सुशील मोदी की अपील.. एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप बंद करें NDA के घटक दल

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने बिहार में एनडीए घटक दल के राज्यस्तरीय शीर्ष नेताओं से एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी बंद करने की अपील की है। उन्ह

सुशील मोदी की अपील.. एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप बंद करें  NDA के घटक दल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने बिहार में एनडीए घटक दल के राज्यस्तरीय शीर्ष नेताओं से एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी बंद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी मसले पर सार्वजनिक बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप के बजाय मिल बैठकर समाधान निकालना चाहिए।


बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि पिछले कुछ दिनों से अग्निवीर, कानून-व्यवस्था, जनसंख्या-नियंत्रण, शिक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों पर आरोप-प्रत्यारोप से राज्य का माहौल खराब हो रहा है। ऐसा लग रहा है कि राजद-कांग्रेस से लड़ने के बजाय एनडीए के लोग आपस में लड़ रहे हैं।


सुशील मोदी ने कहा कि किसी एक विभाग की सफलता या विफलता के लिए केवल उस विभाग का मंत्री ही जिम्मेवार नहीं होता है बल्कि पूरी सरकार की जिम्मेवारी होती है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार बेहतर काम कर रही है। ऐसी कोई भी बयानबाजी नहीं होनी चाहिए जिससे राजद-कांग्रेस को मजबूत होने का मौका मिले।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें