ब्रेकिंग
Bihar News: पाइपलाइन की खुदाई के बाद टूटा बिजली का तार, सुबह टहलने निकले शख्स की करंट लगने से मौत✦पवन सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, पावर स्टार बोले..माई हमार दुनिया, ज्योति सिंह ने भी की जल्द स्वस्थ होने की दुआ✦थाने में खड़ा जब्त ट्रक भी नहीं रहा सुरक्षित... चक्का खोलते 2 चोर गिरफ्तार, पुलिस की सुरक्षा पर उठे सवाल✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦Bihar News: पाइपलाइन की खुदाई के बाद टूटा बिजली का तार, सुबह टहलने निकले शख्स की करंट लगने से मौत✦पवन सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, पावर स्टार बोले..माई हमार दुनिया, ज्योति सिंह ने भी की जल्द स्वस्थ होने की दुआ✦थाने में खड़ा जब्त ट्रक भी नहीं रहा सुरक्षित... चक्का खोलते 2 चोर गिरफ्तार, पुलिस की सुरक्षा पर उठे सवाल✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी

राजपूतों का अपमान करना लालू-तेजस्वी की आदत है: रघुवंश बाबू को भी किया था जलील, सुशील मोदी का तीखा हमला

PATNA: राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान राजद सांसद मनोज झा ने ठाकुरों पर जो कविता पढ़ी थी, उस पर सियासी घमासान बढ़ता जा रहा है. अब बीजेपी नेता सुशील मोदी ने राज

राजपूतों का अपमान करना लालू-तेजस्वी की आदत है: रघुवंश बाबू को भी किया था जलील, सुशील मोदी का तीखा हमला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान राजद सांसद मनोज झा ने ठाकुरों पर जो कविता पढ़ी थी, उस पर सियासी घमासान बढ़ता जा रहा है. अब बीजेपी नेता सुशील मोदी ने राजद पर तीखा हमला बोला है. सुशील मोदी ने कहा है कि राजपूतों को अपमानित करना लालू-तेजस्वी की आदत रही है. अब जो मनोज झा ने विवादित टिप्पणी की है उसके लिए तेजस्वी को तत्काल मांफी मांगनी चाहिये.


सुशील मोदी ने कहा कि मनोज  झा ने राज्यसभा में नारी शक्ति वंदन (महिला आरक्षण ) विधेयक का विरोध करते हुए, जो कविता पढी, वह ठाकुर जाति के लोगों के प्रति दुराग्रह और अपमान से भरी थी. राजद सांसद मनोज झा ने जिस तरह से नाम लेकर ठाकुर ( राजपूत) जाति का अपमान किया है, उसके लिए पार्टी के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को क्षमा मांगनी चाहिए. 


रघुवंश प्रसाद सिंह को अपमानित किया था

सुशील मोदी ने कहा कि राजद ने ठाकुर जाति के अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह को अपमानित किया था. लालू यादव के बेटे ने रघुवंश बाबू जैसे वरिष्ठतम नेता को "एक लोटा पानी" कह कर अपमानित किया था. इससे आहत होकर उन्होंने एम्स में भर्ती रहते हुए मृत्यु शैया से ही अपना इस्तीफा लालू प्रसाद को भेज दिया था.


सुशील मोदी ने कहा है कि बिहार विधानसभा के पिछले चुनाव के समय भी तेजस्वी यादव ने बाबू साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. वहीं, राजद ने इससे पहले ठाकुर सहित सभी ऊंची जातियों के गरीबों को 10 फीसद आरक्षण देने के एनडीए सरकार के फैसले का कड़ा विरोध किया था और  विधेयक के विरोध में वोट डाले थे.