ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

राजीव प्रताप रूडी ने खुद को सीएम पद का दावेदार घोषित किया, कहा-मेरे अलावा किसी में नेतृत्व करने की हिम्मत नहीं

SARAN: भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने खुद को बिहार के सीएम पद का दावेदार घोषित कर दिया है। रूडी ने आज कहा कि 2025 में नीतीश-तेजस्वी से जो राजनैतिक लड़ाई होगी उसका नेतृत्व वे

राजीव प्रताप रूडी ने खुद को सीएम पद का दावेदार घोषित किया, कहा-मेरे अलावा किसी में नेतृत्व करने की हिम्मत नहीं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने खुद को बिहार के सीएम पद का दावेदार घोषित कर दिया है। रूडी ने आज कहा कि 2025 में नीतीश-तेजस्वी से जो राजनैतिक लड़ाई होगी उसका नेतृत्व वे ही करेंगे। भाजपा सांसद ने कहा कि बिहार में किसी दूसरे में हिम्मत नहीं है कि वह नेतृत्व कर सके। 


अपने संसदीय क्षेत्र छपरा के मढौरा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रूडी ने कहा कि मैं गरीबों का नेता हूं। इस देश में गरीबों की चिंता या तो मैं करता हूं या दिल्ली में बैठा प्रधानमंत्री करता है। दो साल बाद बिहार में गरीबों की लड़ाई होने वाली है। उसका नेतृत्व मैं ही करूंगा मेरे अलावा किसी की हिम्मत नहीं है कि वो इस आंदोलन का नेतृत्व कर सके। 


इस सभा में रूडी ने यह जता दिया कि वो 2025 के चुना में मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं। इससे पहले राजीव प्रताप रूडी ने पूरी बिहार की यात्रा करने का ऐलान किया था। वे हर जिला मुख्यालय में जाकर सभा कर रहे हैं। रूडी की सभाएं पार्टी के बैनर तले आयोजित नहीं की जा रही है। वे पार्टी के सामान्तर अपना अलग कार्यक्रम कर रहे हैं। उनकी सभाओं में बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो राजीव प्रताप रूडी जैसा हो के नारे लगाये जाते रहे हैं। 


गौरतलब है कि बीजेपी यह ऐलान कर चुकि है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में वह मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित कर मैदान में उतरेगी। राजीव प्रताप रूडी पार्टी के सामने अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। आनंद मोहन की रिहाई प्रकरण में भी राजीव प्रताप रूडी ने पार्टी से अलग लाइन लेकर रिहाई का स्वागत किया था। रूडी ने हत्या के जुर्म में सजा काट रहे प्रभूनाथ सिंह की रिहाई की मांग की थी।  

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR EXCLUSIVE

FirstBihar संवाददाता