ब्रेकिंग
Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

Bihar Politics: बिहार में राहुल गांधी की 'वोट अधिकार यात्रा' का आगाज, सासाराम में भव्य जनसभा; लालू-तेजस्वी समेत विपक्ष के बड़े नेता मंच पर मौजूद

Bihar Politics: राहुल गांधी ने बिहार के सासाराम से शुरू की ‘वोट अधिकार यात्रा’, विपक्ष के बड़े नेता हुए शामिल। यात्रा 17 दिनों में 23 जिलों और 50 विधानसभा सीटों को कवर करेगी।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’ की शुरुआत रविवार को सासाराम के सुआरा हवाई अड्डा ग्राउंड से हो गई है। इस भव्य जनसभा में लालू-राबड़ी यादव, तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के कई बड़े नेता मौजूद हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मलिका मल्लिकार्जुन खड़गे और लेफ्ट पार्टी के नेता भी इस मौके पर शामिल हुए।


जनसभा के दौरान लोगों ने जोरदार ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाए। राहुल गांधी इस यात्रा के पहले दिन सासाराम से औरंगाबाद जाएंगे, जहां वे किसानों से मुलाकात करेंगे। यात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, और किसी को भी बिना अनुमति राहुल गांधी के पास जाने की अनुमति नहीं है।


यह वोट अधिकार यात्रा कुल 17 दिनों में 23 जिलों से गुजरेगी और लगभग 50 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। सासाराम की जनसभा के बाद राहुल गांधी शाम 4 बजे डेहरी के लिए रवाना होंगे, जहां से वे थाना चौक से पैदल मार्च की शुरुआत करेंगे। इस दौरान उनके साथ तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी और महागठबंधन के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे।


जनसभा के लिए एक वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है, जिसमें 50,000 से अधिक कुर्सियां लगाई गई हैं। यह पंडाल लगभग 20 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है। महागठबंधन का कहना है कि इस यात्रा के जरिए वे लोगों तक अपनी बात पहुंचाकर लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करेंगे।


RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने इस यात्रा पर कहा कि वोट का अधिकार है और हम लोकतंत्र को मिटने नहीं देंगे। लोकतंत्र को बचाने के लिए हमने कई कुर्बानियां दी हैं और आगे भी देते रहेंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता