ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

राहुल गांधी से सवाल पूछा- क्या तेजस्वी को CM बनाएंगे? जवाब मिला- वोट चोरी रोकना जरूरी है, धन्यवाद

Bihar Politics: बिहार में वोटर अधिकार यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने पूर्णिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम चेहरा मानने से इंकार किया। उन्होंने कहा कि फिलहाल सबसे ज़रूरी है वोट चोरी रोकना।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PURNIA: बिहार में वोटर अधिकार यात्रा कर रहे राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव को महागठबंधन की ओर से सीएम पद का दावेदार मानने से इनकार कर दिया है. राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, बगल में तेजस्वी बैठे थे. जब ये सवाल पूछा गया कि क्या तेजस्वी यादव को महागठबंधन की ओर से सीएम पद का दावेदार बनाया जाएगा, राहुल गांधी का जवाब तेजस्वी समेत उनकी पार्टी के तमाम नेताओं को पूरी तरह से हैरान करने वाला था. 


पूर्णिया में राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस

वोटर अधिकार यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने रविवार की सुबह पूर्णिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. बगल में तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन की दूसरी पार्टियों के दीपंकर भट्टाचार्य, मुकेश सहनी और दूसरे नेता बैठे थे. पत्रकारों ने जब सवाल पूछा तो राहुल गांधी का जवाब बेहद दिलचस्प था.


तेजस्वी CM पद के दावेदार नहीं

दरअसल मीडिया ने राहुल गांधी से सवाल पूछा- तेजस्वी यादव ये कह चुके हैं कि अगर देश में विपक्षी गठबंधन की सरकार बनी तो राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे. लेकिन बिहार में आपकी पार्टी ये स्पष्ट नहीं कर रही है कि महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव ही सीएम पद के दावेदार होंगे.


इस सवाल पर राहुल गांधी का जवाब देखिए- बिहार में बहुत अच्छे तरीके से एक पार्टनरशिप बनी है. सारी की सारी पार्टियां आपस में जुड़ कर काम कर रही हैं. कोई टेंशन नहीं है, एक दूसरे को सम्मान भी दिया जा रहा है. सब जुड़कर काम कर हैं तो मजा भी आ रहा है.


हमें वोट चोरी रोकना है

राहुल गांधी ने कहा- हम विचारधारा के तौर पर साथ हैं, हम राजनीतिक तौर पर साथ हैं. तो बहुत अच्छा रिजल्ट भी आएगा. मगर वोट चोरी रोकना है, धन्यवाद. इसके बाद राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म कर निकल गए. 


परेशानी में RJD 

तेजस्वी यादव को सीएम पद का दावेदार मानने पर राहुल गांधी ने वही जवाब दिया जो उनकी पार्टी के दूसरे नेता बोल रहे हैं. कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्ण अल्लावरु लगातार ये कहते रहे हैं कि महागठबंधन की ओर कौन सीएम होगा, इसका फैसला बाद में किया जाएगा. वे तेजस्वी को सीएम फेस मानने से लगातार इंकार करते रहे हैं.


दूसरी ओर तेजस्वी यादव खुद ये कहते रहे हैं कि वे सीएम पद के दावेदार हैं. उनकी पार्टी राजद ने तो यहां तक कह दिया है कि जिस तरीके से सूरज पूरब से उगता है, ये सत्य है. उसी तरीके से तेजस्वी का महागठबंधन की ओर से सीएम पद का दावेदार बनना तय है. लेकिन महागठबंधन की दूसरे नंबर की पार्टी कांग्रेस तेजस्वी को मुख्यमंत्री पद का दावेदार मानने को तैयार ही नहीं है. जाहिर है इससे सिर्फ आरजेडी के नेता और कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि आम वोटरों में भी भ्रम की स्थिति बनती जा रही है.

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता