ब्रेकिंग
बिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटीबिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटी

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने जातिगत गणना को बताया फर्जी, बोले- कास्ट सेंसस के नाम पर बिहार के लोगों को बेवकूफ बनाया गया

Rahul Gandhi: पटना के बापू सभागार में संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बिहार में हुए जातिगत गणना को फर्जी करार दिया और कहा कि इसके जरिए राज्य के लोगों को बेवकूफ बनाया गया.

rahul gandhi
पटना में गरजे राहुल गांधी
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Rahul Gandhi: बिहार दौरे पर पटना पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार में नीतीश सरकार द्वारा कराए गए जातिगत गणना को फर्जी करार दिया है। पटना में कांग्रेस के संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने दावा किया कि जातिगत गणना के जरिए बिहार के लोगों को बेवकूफ बनाया गया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर देशभर में जातिगत गणना कराई जाएगी और आरक्षण के दायरे को बढ़ाया जाएगा।


दरअसल, राहुल गांधी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे हैं। पटना का बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र और बिहार सरकार पर जोरदार हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि देश में जातिगत गणना होनी चाहिए और आरक्षण की सीमा को 50 फीसद से बढाया जाना चाहिए। समाज में जिस वर्ग की जितनी संख्या है उस वर्ग की उतनी हिस्सेदारी तय होनी चाहिए और कांग्रेस इसको लेकर संकल्पित है।


बता दें कि बिहार की महागठबंधन सरकार ने साल 2023 में राज्य में जातिगत गणना कराई थी। राहुल गांधी एनडीए सरकार को दोषी बता रहे हैं लेकिन जिस वक्त गणना कराई गई बिहार में महागठबंधन की सरकार थी। कांग्रेस भी सरकार में शामिल थी। उस वक्त कांग्रेस और आरजेडी इसका श्रेय खुद ले रहे थे। लोकसभा चुनाव के दौरान राहु गांधी ने पूरे देश में जातिगत गणना कराने का ऐलान किया था और अब खुद उसे फर्जी करारा दे रहे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें