ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं, नेपाल से आ रहा मलबा बढ़ा रहा चिंता; तटबंधों पर चौकसी तेजBihar News: पटना से डेढ़ गुना बड़ा होगा नया शहर, 273 गांव और दो नगर पंचायतें होंगी शामिल; पाटलिपुत्र टाउनशिप का मेगा प्लानBihar weather :बिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून! 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बदलेगा मौसमबिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचBihar News : बिहार में बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं, नेपाल से आ रहा मलबा बढ़ा रहा चिंता; तटबंधों पर चौकसी तेजBihar News: पटना से डेढ़ गुना बड़ा होगा नया शहर, 273 गांव और दो नगर पंचायतें होंगी शामिल; पाटलिपुत्र टाउनशिप का मेगा प्लानBihar weather :बिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून! 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बदलेगा मौसमबिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांच

राहुल गांधी ने तेजस्वी को निमंत्रण भिजवाया: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया

PATNA: भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी चाहते हैं कि बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी उनकी यात्रा में शामिल हों. राहुल ने तेजस्वी को इसका न्योता दिया ह

राहुल गांधी ने तेजस्वी को निमंत्रण भिजवाया: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी चाहते हैं कि बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी उनकी यात्रा में शामिल हों. राहुल ने तेजस्वी को इसका न्योता दिया है. बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास आज राहुल गांधी का निमंत्रण लेकर तेजस्वी से मिलने पहुंचे।


पटना पहुंचे भक्तचरण दास आज बिहार कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के साथ लालू यादव के आवास पर पहुंचे. उनके साथ बिहार में कांग्रेस के दोनों मंत्रियों के साथ साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी थे. कांग्रेसी नेताओं ने तेजस्वी यादव को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि इस यात्रा को भारी जनसमर्थन मिल रहा है. राहुल गांधी चाहते हैं कि तेजस्वी यादव भी यात्रा में शामिल हों।


बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा बिहार में नहीं होने वाली है. लिहाजा कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार के पड़ोसी राज्यों में होने वाली यात्रा में शामिल हो सकते हैं. राहुल गांधी ने न्योता तो भिजवाया है लेकिन तेजस्वी ने उसमें शामिल होने पर हामी नहीं भरी है।